
JioBlackRock event : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का कहना है कि भारत 8-10 प्रतिशत की ग्रोथ बनाए रख सकता है और मजबूत डबल-डिजिट ग्रोथ भी हासिल कर सकता है। उन्होंने देश के लंबे समय के आर्थिक भविष्य के बारे में एक आशावादी नज़रिया पेश किया। मुंबई में जियोब्लैकरॉक इवेंट में ब्लैकरॉक के CEO लैरी फिंक के साथ बातचीत में अंबानी ने कहा, “मुझे लगता है कि भारत दुनिया से आगे निकल जाएगा।”
उन्होंने कहा “भारत और भारतीय अर्थव्यवस्था का पेड़ बहुत साफ़ तौर पर स्थिरता और भरपूर मात्रा में फल दे रहा है। हमारी पॉलिसी भी टिकाऊ रही है। हमारी पॉलिसी में निरंतरता है। हम कंजर्वेटिव भी रहे हैं।”
“पिछले पांच-छह दशकों से भारतीयों ने लगातार बचत की है,लेकिन वह प्रोडक्टिव नहीं रही है। JioBlackrock हमें यह मौका देता है कि हम भारतीयों को बचत करने के लिए प्रोत्साहित करें और उन्हें उन बचत को कमाई में बदलने का ऑप्शन दें”।