
सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
बाजार में कोई ना कोई निगेटिव खबर आ ही जाती है। आज सुबह-सुबह सारे IT शेयरों की जबरदस्त पिटाई है। कल इंफोसिस, विप्रो के ADRs में 5% तक की बड़ी गिरावट हुई। आज खुलते ही निफ्टी IT शायद 1200-1500 अंक गिरे। ऐसे में गिफ्ट निफ्टी फ्लैट है क्योंकि कुल मिलाकर सेंटिमेंट पॉजिटिव है। कल FIIs ने कैश में `5000 Cr से ज्यादा और कैश+फ्यूचर्स में `16765 Cr की खरीदारी की । अब बाजार का टेक्सचर पॉजिटिव है क्योंकि सभी एवरेज के ऊपर निकला। अपट्रेंड बनाए रखने के लिए बस अब 2 लेवल पर नजर रखने की जरूरत होगी । पहला- कल का निचला स्तर यानी 25,641 जहां 50 DEMA लगा हुआ है और सबसे अहम सपोर्ट होगा 25,450 जहां 20 DEMA लगा हुआ है। अगर 25,450 के नीचे गए तो ये बाजार वापस शॉर्ट करने वाला हो जाएगा। जब तक उसके ऊपर हैं, बाजा को एक अपट्रेंड में ही मानेंगे।
आज के संकेत
आज बाजार ट्रेड डील के फाइन प्रिंट पर रिएक्ट करेगा। ट्रेड डील की शुरुआती खुशी अब शायद ठंडी पड़ जाए। पीयूष गोयल ने कहा कि अभी डील साइन नहीं हुई है लेकिन बड़ी बातों पर फैसला हो गया है। FIIs की बड़ी खरीदारी हुई है लेकिन 2-3 दिन देखना पड़ेगा। FIIs ने पहले भी 1-2 दिन खरीदकर उन्होंने ऊपर बिकवाली की है। बजाज फाइनेंस के नतीजे और कमेंट्री थोड़ी नेगेटिव । आज सबसे बड़ा संकेत होगा ट्रेंट के नतीजे। आज 2 एक्सपायरी के बीच का सैंडविच सेशन भी होगा।
बाज़ार: अब क्या हो स्ट्रैटेजी?
पहली बात यह कि इस रैली में फंसी पोजीशन से निकलें। US के साथ ट्रेड डील हुई है, लेकिन अकेली डील कोई जादू नहीं कर सकती। सिर्फ अच्छी क्वालिटी के शेयरों में ही रिकवरी आएगी। खराब क्वालिटी के IPOs में फंसे हो तो फंसे ही रहोगे। कल की कैंडल असल में काफी निगेटिव थी. कल हम 25,800 के भी ऊपर नहीं टिक पाए इतनी बड़ी खबर के बाद और ऐसे में अब कल का हाई बाजार के लिए एक टॉप बन सकता है और अगर वापस 20 DEMA टूटा तो बड़ा निगेटिव हो सकता है ।
ध्यान रहे मार्केट गिरने का US टैरिफ इकलौता कारण नहीं था । बाजार के गिरने का बड़ा कारण कमजोर नतीजे रहे हैं और इस तिमाही में भी नतीजों में रिकवरी अच्छी नहीं है। सोने, चांदी और मेटल्स में वापस बड़ी रैली के संकेत है। इस बाजार में आपको अपनी रणनीति लगातार बदलनी होगी। अगले दिन के लिए कोई पोजीशन बिना हेजिंग के बिल्कुल ना लेकर जाएं। इंट्राडे में जो भी ट्रेड लें, एक सख्त SL के साथ लें।
ट्रेड डील: क्या हो रणनीति?
कल सारे टेक्सटाइल शेयर 10-20% ऊपर थे। अब यहां से आपको बहुत चुनिंदा शेयरों पर फोकस करना होगा। इसका आसान तरीका है– आप मजबूत कंपनियों को चुनिए । उन टेक्सटाइल कंपनियों को खरीदें जो ट्रंप के आने से पहले भी मजबूत थीं। उनको लें जिनके जिनके टैरिफ की वजह सिर्फ पिछली 2 तिमाही से खराब रही। जिनके नतीजे पहले ही कमजोर थे वो आगे भी कुछ नहीं कर पाएंगे। गिनती की 3-4 टेक्सटाइल कंपनियां ही यहां से री-रेट होंगी और बाकी सब में आप शायद ऊपरी स्तरों पर फंस सकते हैं।
निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 25,600-25,650 (कल का निचला स्तर, 50 DEMA) पर है। बड़ा सपोर्ट: 25,400-25,450 (पिछला रजिस्टेंस, 20 DEMA) पर है। पहला रजिस्टेंस 25,800-25,850 (कल की majority ट्रेडिंग रेंज) पर है । बड़ा रजिस्टेंस 26,000-26,100 पर है। आज ट्रेडिंग में सावधान रहें, पहले घंटे के निचले स्तर/हाई पर नजर रखें।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी में कल Open high बना और ऊपर से करीब 2.5% नीचे बंद हुआ। 59,800 के नीचे फिसले तो बड़ा निगेटिव होगा। ऊपर की तरफ 60,500 पर बड़ी रिजिस्टेंस मिलेगी। 1-2 दिन बैंक निफ्टी से थोड़ा दूर रहें। दोनों तरफ पैसे जाने का रिस्क रहेगा ।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।