
Maruti Suzuki Sales Data: मारुति सुजुकी के लिए इस साल 2026 की शुरुआत धमाकेदार रही। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने जनवरी महीने में कुल 2,36,963 यूनिट्स बेची जो कि किसी महीने में अब तक कंपनी की सबसे अधिक सेल्स रही। इसका असर मारुति सुजुकी के शेयरों पर भी दिखा और इसने रिकवरी की कोशिश की। हालांकि बजट में F&O (फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस) पर STT (सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स) में बढ़ोतरी ने मार्केट पर दबाव बनाया है जिसके चलते मारुति सुजुकी पर भी दबाव बना है। फिलहाल बीएसई पर 0.04% की बढ़त के साथ ₹14205.75 (Maruti Suzuki Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह ₹14276.40 के हाई और ₹14113.05 के निचले स्तर तक आया।
Maruti Suzuki Sales Data: चेक करें लेटेस्ट आंकड़ें
इस साल के पहले महीने में मारुति सुजुकी ने 2,36,963 कारें बेची जो इसके लिए किसी भी महीने में अब तक की सबसे अधिक बिक्री है। इसमें 1,78,300 की घरेलू सेल्स, 7643 यूनिट्स की सेल्स ओईएम को और 51,020 यूनिट्स का निर्यात शामिल है। जनवरी में सिर्फ टोटल सेल्स वॉल्यूम ही रिकॉर्ड हाई पर नहीं पहुंचा बल्कि निर्यात भी रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।