
सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिग एडिटर, अनुज सिंघल
बाजार के लिए आज बजट पर बड़े रिएक्शन का दिन है। कल FIIs नहीं थे और उनका रिएक्शन आज मिलेगा। सबसे डिसाइसिव लेवल रहेगा कल का निचला स्तर 24571 है। अगर 24571 टूटा तो 24,000 का भी खतरा बढ़ेगा। भरोसा लौटाने के लिए 25,450 के ऊपर बंद होना जरुरी है। काउंटर ट्रेंड रैली 25,450 पर ही फेल हुई थी और वहीं पर निफ्टी का 20 DEMA भी है। मगर इसमें कोई शक नहीं है कि बजट से बाजार का भरोसा हिला है। ऐसे में मिडकैप और स्मॉलकैप की रिकवरी के फेल होने के खतरा है।
बाजार: आज के संकेत
आज का सबसे बड़ा संकेत PCR 0.59 तक गिर गया है। सोने और चांदी में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ब्रेंट क्रूड में भी 5% की बड़ी गिरावट आई। ग्लोबल बाजारों पर संकट मंडरा रहा है जब भारतीय बाजार पहले से ही कमजोर हैं। हालांकि इन सबके बीच एक अच्छी खबर ऑटो बिक्री के आंकड़े रहे। अगर कोई सेंटिमेंट बदल सकता है तो वो है ऑटो सेल्स। एकतरफा सभी कंपनियों के बिक्री आंकड़े शानदार रहे हैं।
बजट: फैसला क्या है?
अगर STT वाला फैक्टर हटा दें तो बजट इतना खराब नहीं था। कल पूरा बजट STT की वजह से overshadow हो गया और मेरा सवाल यही कि क्या जरूरत थी STT में बदलाव करनी की?अगर लॉजिक ये है कि 93% ट्रेडर्स पैसा गंवाते हैं तो इसको बंद कर दो। या फिर लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करने के लिए कुछ इंसेंटिव दीजिए। बजट का सबसे बड़ा पॉजिटिव है डाटा सेंटर और AI को बढ़ावा। डाटासेंटर इन्वेस्टमेंट्स के लिए बजट पॉजिटिव: 21 साल का टैक्स हॉलिडे है। यहां लिस्टेड कंपनियों की कमी है लेकिन बड़ा पैसा यहां बनेगा। इन सबके बावजूद ये बजट जाना जाएगा सिर्फ STT बढ़ाने के लिए है। बजट हर साल आता है, सिर्फ कुछ यादों में रह जाते हैं। पिछला बजट बड़ी इनकम टैक्स कटौती के लिए जाना जाएगा । ये बजट जाना जाएगा STT बढ़ाने के लिए।
बाज़ार: अब क्या हो रणनीति
एक बात समझ लीजिए – हम एक bearish मार्केट में हैं। पूरी तरह वाली bear मार्केट नहीं लेकिन bearish मार्केट है, थोड़ा फर्क है। इस बाजार में अच्छी खबर पर रिवॉर्ड भी अच्छा मिल रहा है, लेकिन 70-80% शेयर इस समय एक बड़ी गिरावट में हैं। फिलहाल के लिए आपको रिलेटिव स्ट्रेंथ के साथ ही रहना है। अब तक कम से कम मेटल छुपने की जगह थी, अब वहां भी भयंकर उतार-चढ़ाव है। कैपिटल मार्केट शेयरों में भी कल एक बड़ा ब्रेकडाउन आया। आज का बड़ा टेस्ट होगा मनी मार्केट और PSU बैंक शेयरों में। ऑटो सेक्टर वापस अब फ्रेश एंट्री जोन में आ चुके हैं। ऑटो सेल्स अच्छे हैं और शेयर पहले ही गिर चुके हैं। साथ ही अगर कमोडिटी के दाम गिरे तो बड़ा पॉजिटिव होगा। इसके अलावा डाटा सेंटर से जुड़े शेयरों पर भी फोकस कर सकते हैं।
सोने और चांदी में क्या करें?
इस साल का सबसे बड़ा सवाल यही: क्या चांदी में टॉप बन गया? चांदी अपने हाई से अब 40% नीचे है लेकिन निचले स्तर से अब भी 2.5x ऊपर है । कोई भी ग्लोबल एसेट parabolic रन में ये रिस्क कैरी करेगा, लेकिन सोने और चांदी की रैली सिर्फ सट्टेबाजी नहीं थी। रैली फंडामेंटल्स से जुड़ी हुई है। अब गिरावट में सोने और चांदी को खरीदें? टुकड़ों में अगले 1-2 महीने में वापस एंट्री लें।
निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 24,650-24,750 (ऑप्शंस जोन ) पर है। बड़ा सपोर्ट 24,550-24,600 (कल का शिखर) पर रहा। पहला रजिस्टेंस 25,000-25,100 पर रहा। बड़ा रजिस्टेंस 25,200-25,250 (200 DMA) पर है। रैली के फेल होने का इंतजार करें और फिर शॉर्ट करें। शॉर्ट सौदौं में पहले घंटे के high का स्टॉप लॉस लगाएं। कम से कम एक घंटे तक 25,000 के ऊपर टिकने के बाद ही खरीदारी करें।
बैंक निफ्टी की रणनीति
बैंक निफ्टी में आज शायद आप कोई ट्रेड ना ले पाएं। बैंक निफ्टी की रेंज बहुत बड़ी है। बेसिक रेंज 58,000-59,000 की होगी और बड़ी रेंज 57,500-59,500 की होगी।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।