
Budget 2026 fuels ECM Stocks: इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरर्स (ECM) स्टॉक्स में आज जोरदार तेजी आई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने जैसे ही इस सेक्टर से जुड़ी योजना पर सरकार के खर्च को बढ़ाने का ऐलान किया तो इस सेक्टर से जुड़े शेयर उछल पड़े। वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि पिछले साल अप्रैल 2025 में जो इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम लॉन्च की गई थी, उसके तहत पहले ही लक्ष्य से दोगुनी निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं तो इस तेजी का फायदा उठाने के लिए इस बार योजना को ₹40 हजार करोड़ दिए जाएंगे। पिछली बार बजट में इस योजना के लिए ₹22,919 करोड़ दिए गए थे। इस ऐलान पर तो इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्टॉक्स उछल पड़े जैसे कि कीन्स टेक (Kaynes Tech) 6.53%, डिक्सन टेक (Dixon Tech) 6% और सिर्मा एसजीएस टेक्नोलॉजी (Syrma SGS Technology) 10% चढ़ गए।
कैसा रिस्पांस मिला है Electronics Component Manufacturing Scheme को?
हाल ही में सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ईसीएमएस) के तहत 22 नए प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिनमें ₹41,863 करोड़ का निवेश शामिल है। इन प्रस्तावों से ₹2.58 लाख करोड़ का प्रोडक्शन और रोजगार के 33,791 प्रत्यक्ष मौके तैयार होने का अनुमान है। यह इस योजना के तहत अब तक की सबसे बड़ी मंजूरी है। इस मंजूरियों से ईसीएमएस का दायरा और पैमाना काफी बढ़ गया है। सरकार ने इसे फाइनल असेंबली से आगे बढ़कर घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया है।
जिन कंपनियों को मंजूरी मिली है, उनमें एपिटोम कंपोनेंट्स, डेकी इलेक्ट्रॉनिक्स, टीडीके इंडिया, साइनम इलेक्ट्रॉनिक्स, इंडिया सर्किट्स, बीपीएल लिमिटेड, विप्रो ग्लोबल इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रॉनिक मैटेरियल्स, वाइटल इलेक्ट्रॉनिक्स, मदरसन इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स, एटीएल बैटरी टेक्नोलॉजी (इंडिया), टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, एनपीएसपीएल एडवांस्ड मैटेरियल्स, युझान टेक्नोलॉजी (इंडिया), एटीएंडएस इंडिया, एसेंट-के सर्किट, एम्फेनॉल हाई स्पीड टेक्नोलॉजी इंडिया, सैमसंग डिस्प्ले नोएडा, सिप्सा टेक इंडिया, कुनशान क्यू टेक माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स (इंडिया), डिक्सन इलेक्ट्रोकनेक्ट, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और शोगिनी टेक्नोआर्ट्स शामिल हैं।
Budget Day Market Big Fall: क्रैश हो गया Sensex-Nifty
वित्त मंत्री ने जैसे ही शेयर मार्केट में फ्यूचर्स पर STT यानी कि सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स 0.02% से बढ़ाकर 0.05% और ऑप्शंस के लिए एसटीटी को 0.1% से बढ़ाकर 0.15% किया तो मार्केट में हाहाकार मच गया। सेंसेक्स आज के इंट्रा-डे हाई से 2,800 से अधिक प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 24,600 के नीचे आ गया। निचले स्तर पर मार्केट ने संभलने की कोशिश तो की लेकिन सेंसेक्स और निफ्टी फिर भी रेड जोन में बने रहे। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो लॉर्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप में बिकवाली का अधिक दबाव रहा।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।