
Budget Day Stocks: ग्लोबल चुनौतियों के बीच आज मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौंवी बार बजट पेश करेगी। बजट में घरेलू और विदेशी निवेश बढ़ाने पर खास फोकस हो सकता है । बाजार को FIIs को टैक्स से राहत मिलने की उम्मीद है। स्वदेशी पर फोकस हो सकता है। डिफेंस और सरकारी कैपिटल एक्सपेंडिचर में बड़ी बढ़ोतरी संभव है। बजट में वित्त मंत्री रेलवे के मॉडर्नाइजेशन पर भी जोर हो सकता है। साथ ही AI, डेटा सेंटर के लिए बजट में खास ऐलान की उम्मीद है। स्टार्टअप का दायरा बढ़ाने और इनोवेशन परजोर हो सकता है। टूरिज्म के लिए खास ऐलान संभव है। ड्रोन और एविएशन सेक्टर को बड़ी सौगात मिल सकती है।
ऐसे में कौन से हम आपको बता रहे है 20 ऐसे स्टॉक, जिनमें पोजिशन बनाकर बजट के दिन अच्छी कमाई हो सकती है।
आशीष चतुर्वेदी की टीम
बजट में टैक्स में कोई भी राहत आई तो कंपनी के लिए पॉजिटिव रहा। कुछ महीनों में मोटरसाइकिल बिक्री 12–15% बढ़ने की उम्मीद है।
बजट में खपत बढ़ाने पर फोकस की उम्मीद है। मिडिल क्लास के हाथ में ज्यादा पैसा मिल सकता है। स्टॉक अपने हाई से करीब 20% नीचे फिसल चुका है।
सेक्टर पर अमेरिका के टैरिफ से दबाव बना हुआ है। सरकार की तरफ से राहत या सपोर्ट बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर होगा।
Mishara dhatu Nigam -Green
डिफेंस और स्पेस, दोनों थीम का जबरदस्त कॉम्बिनेशन है कंपनी खास किस्म के स्पेशल एलॉय बनाती है। ये एलॉय मिसाइल, फाइटर जेट, स्पेस प्रोग्राम में काम आते हैं। आत्मनिर्भर भारत के तहत ऐसी कंपनियों पर फोकस बढ़ा है। डिफेंस-स्पेस बजट बढ़ा तो स्टॉक को सीधा फायदा होगा
PM सूर्य घर योजना को और आकर्षक बनाने का ऐलान संभव है। जिससे Saatvik Green में एक्शन दिख सकता है। ग्रीन एनर्जी पर सरकार का फोकस लगातार बढ़ रहा है
कंपनी रेलवे सेफ्टी से जुड़ी सॉल्यूशंस में मजबूत मौजूदगी रखती है। सरकार का रेल सुरक्षा पर बढ़ता फोकस कंपनी के लिए पॉजिटिव है। कवच से जुड़े नए ऐलान या तेज रोलआउट से सीधा फायदा होगा। रेलवे में एक्सीडेंट रोकने और ऑटोमैशन पर जोर देखने को मिला। बजट में सेफ्टी कैपेक्स बढ़ा तो स्टॉक पर असर दिख सकता है।
मेट्रो और रेलवे कोच बनाने की देश की बड़ी देसी कंपनी है। सरकार का मेक इन इंडिया, इंडिजिनस मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस होगा।
ट्रैवल और टूरिज़्म बढ़ा तो लगेज की डिमांड अपने-आप बढ़ेगी। सरकार का टूरिज्म, एयरपोर्ट, कनेक्टिविटी पर फोकस सपोर्टिव होगा।
सुपरकंप्यूटर और डेटा सेंटर से जुड़ी देसी टेक कंपनी है। सरकार का AI, HPC, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस सपोर्ट मिलेगा।
कैपिटल मार्केट इंफ्रा थीम में फिट बैठने वाला प्ले है। सरकार का फाइनेंशियल मार्केट्स, निवेश बढ़ाने पर फोकस होगा। NSE IPO को लेकर एक्टिविटी बढ़ने से सेंटिमेंट पॉजिटिव हुआ।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।