Q3 Results: सरकारी डिफेंस कंपनी का मुनाफा गिरकर आधा, रेवेन्यू भी फिसला; डिविडेंड का ऐलान – bharat dynamics q3 results profit halves revenue declines interim dividend announced defence psu stock in focus



Q3 Results: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी Bharat Dynamics Ltd. ने शनिवार, 31 जनवरी को तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। इस तिमाही में कंपनी के मुनाफे और ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस पर साफ दबाव देखने को मिला।

मुनाफा आधा रह गया

Bharat Dynamics का तीसरी तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 50% घटकर 73 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 147 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 32% घटकर 566.3 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले इसी तिमाही में Bharat Dynamics का रेवेन्यू 832.1 करोड़ रुपये था।

मार्जिन पर दबाव, डिविडेंड का ऐलान

Bharat Dynamics का EBITDA सालाना आधार पर 79.7% गिरकर 25.7 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल यह 126.8 करोड़ रुपये था। इसके चलते EBITDA मार्जिन भी 15.2% से घटकर 4.5% पर आ गया।

कमजोर तिमाही नतीजों के बावजूद कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों को 4.5 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने को मंजूरी दी है। इसके लिए 9 फरवरी को रिकॉर्ड डेट तय की गई है।

Bharat Dynamics के शेयरों का हाल

Bharat Dynamics के शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 0.4% की हल्की बढ़त के साथ 1,537.5 रुपये पर बंद हुए। पिछले एक साल में इस स्टॉक ने निवेशकों को 17.8% का रिटर्न दिया है। स्टॉक पिछले 6 महीने में 5.03% गिरा है। वहीं, 1 साल में इसने 17.82% का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 56.39 हजार करोड़ रुपये है।

Bharat Dynamics का बिजनेस क्या है

Bharat Dynamics Limited का बिजनेस भारत के रक्षा क्षेत्र से जुड़ा है। यह कंपनी मुख्य रूप से मिसाइल सिस्टम्स, अंडरवॉटर वेपन्स और रक्षा उपकरणों के निर्माण और सप्लाई का काम करती है।

Bharat Dynamics भारतीय सशस्त्र बलों के लिए गाइडेड मिसाइलें, टॉरपीडो, लॉन्चर और उनसे जुड़े स्पेयर व सपोर्ट सिस्टम तैयार करती है। कंपनी DRDO और अन्य रक्षा संस्थानों के साथ मिलकर काम करती है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top