Delhivery Q3 Results: लॉजिस्टिक्स कंपनी का मुनाफा 58% बढ़ा, रेवेन्यू और मार्जिन में भी तगड़ा उछाल – delhivery q3 results profit jumps 58 percent revenue margin surge logistics company performance



Delhivery Q3 Results: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की दिग्गज कंपनी Delhivery ने दिसंबर तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 58.4% बढ़कर ₹39.6 करोड़ रहा। बेहतर वॉल्यूम ग्रोथ और ऑपरेटिंग लीवरेज से मुनाफे को अच्छा सहारा मिला।

तिमाही के दौरान Delhivery का रेवेन्यू 18% बढ़कर ₹2,804 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल की समान अवधि में यह ₹2,378 करोड़ था। बढ़ती डिलीवरी वॉल्यूम का सीधा असर टॉपलाइन पर दिखा।

EBITDA और मार्जिन में तेज सुधार

Delhivery का EBITDA एक साल पहले के ₹103 करोड़ से बढ़कर ₹208.5 करोड़ हो गया, यानी यह दोगुने से ज्यादा रहा। इसके साथ ही ऑपरेटिंग मार्जिन 4.3% से बढ़कर 7.4% पर पहुंच गया।

PTL बिजनेस ने छुआ नया मुकाम

Delhivery ने बताया कि उसका पार्ट ट्रक लोड यानी PTL बिजनेस पहली बार 5 लाख मीट्रिक टन के स्तर को पार कर गया है। इस सेगमेंट में सालाना आधार पर 23% की ग्रोथ दर्ज की गई। तेज नेटवर्क वॉल्यूम के बावजूद स्थिर सर्विस क्वालिटी और लगातार सेल्स प्रयासों से इस ग्रोथ को सपोर्ट मिला।

लेबर कोड्स का असर

Delhivery ने हाल ही में नोटिफाई किए गए लेबर कोड्स के वित्तीय असर का आकलन भी किया है। इन बदलावों के चलते ग्रेच्युटी और लीव से जुड़ी देनदारियां ₹20.86 करोड़ बढ़ी हैं। इसे 31 दिसंबर 2025 को खत्म तिमाही और नौ महीनों के कंसोलिडेटेड नतीजों में एक्सेप्शनल आइटम के तौर पर शामिल किया गया है।

Delhivery के शेयरों का हाल

Delhivery के शेयर शुक्रवार, 31 जनवरी को NSE पर 3.53% की तेजी के साथ ₹426.35 पर बंद हुए। पिछले 6 महीने से स्टॉक तकरीबन फ्लैट है। वहीं, 1 साल में इसने 32.80% का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 31.39 हजार करोड़ रुपये है।

Delhivery का बिजनेस क्या है

Delhivery का बिजनेस लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन सर्विसेज से जुड़ा है। कंपनी ई-कॉमर्स, डी2सी और एंटरप्राइज क्लाइंट्स के लिए पार्सल डिलीवरी, पार्ट ट्रक लोड (PTL), फुल ट्रक लोड (FTL), वेयरहाउसिंग और सप्लाई चेन सॉल्यूशंस देती है।

Delhivery देशभर में फैले अपने नेटवर्क के जरिए कंपनियों को तेज, टेक्नोलॉजी-ड्रिवन और स्केलेबल डिलीवरी सेवाएं उपलब्ध कराती है, जिससे ऑनलाइन और ऑफलाइन कारोबार की लॉजिस्टिक्स जरूरतें पूरी होती हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top