
Dividend Stocks: अगले हफ्ते यानी 2 फरवरी से 6 फरवरी के बीच 28 कंपनियां एक्स-डिविडेंड पर ट्रेड करने जा रही हैं। इनमें ऑयल-गैस से लेकर FMCG और फार्मा सेक्टर तक की कंपनियां हैं। इससे निवेशकों को अतिरिक्त कमाई करने का मौका मिल सकते है।
FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी ITC बुधवार, 4 फरवरी को एक्स डेट पर जाएगी। कंपनी ने 31 मार्च 2026 को खत्म हो रहे वित्त वर्ष के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹6.50 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी ने एक्सचेंज को बताया है कि डिविडेंड का भुगतान गुरुवार, 26 फरवरी से शनिवार, 28 फरवरी के बीच किया जाएगा।
Bharat Petroleum Corporation (BPCL)
सरकारी रिफाइनरी कंपनी BPCL सोमवार, 2 फरवरी को एक्स डिविडेंड पर ट्रेड करेगी। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि 23 जनवरी 2026 को हुई बोर्ड बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹10 का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया गया है। यह डिविडेंड केवल इलेक्ट्रॉनिक मोड के जरिए 21 फरवरी 2026 या उससे पहले भुगतान किया जाएगा।
सरकारी डिफेंस कंपनी Cochin Shipyard मंगलवार, 3 फरवरी को एक्स डिविडेंड पर जाएगी। कंपनी के बोर्ड ने ₹5 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹3.50 का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी के मुताबिक, यह डिविडेंड पात्र शेयरधारकों को 26 फरवरी 2026 या उससे पहले दिया जाएगा।
पावर सेक्टर की दिग्गज सरकारी कंपनी NTPC शुक्रवार, 6 फरवरी को एक्स डिविडेंड पर ट्रेड करेगी। कंपनी ने ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹2.75 के दूसरे अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए शुक्रवार को रिकॉर्ड डेट तय की है। इसी रिकॉर्ड डेट के आधार पर शेयरधारकों की पात्रता तय होगी।
Dr Lal Path Labs गुरुवार, 5 फरवरी को एक्स डेट पर जाएगी। कंपनी ने ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹3.5 का तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट गुरुवार तय की गई है और डिविडेंड की रकम घोषणा के 30 दिनों के भीतर शेयरधारकों के खाते में क्रेडिट की जाएगी।
Sun Pharmaceutical Industries
Sun Pharma ने भी 5 फरवरी को रिकॉर्ड डेट तय की है। कंपनी ने बताया है कि अगर अंतरिम डिविडेंड घोषित किया जाता है, तो जिन शेयरधारकों के नाम गुरुवार, 5 फरवरी 2026 को रजिस्टर ऑफ मेंबर्स में दर्ज होंगे, उन्हें ही डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा।
PSU कंपनी GAIL भी गुरुवार, 5 फरवरी को एक्स डेट पर जाएगी। कंपनी ने एक्सचेंज को जानकारी दी है कि अगर बोर्ड अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी देता है, तो उसी दिन को रिकॉर्ड डेट माना जाएगा।
2 से 4 फरवरी के बीच डिविडेंड देने वाली कंपनियां
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।