Budget 2026: वित्त मंत्री के बजट ऐलानों के बीच इन शेयरों पर रहेगा फोकस; टेक्सटाइल, रेलवे, ऑटो समेत कई सेक्टर लिस्ट में – budget 2026 proposals would have an impact on multiple stocks and sectors here are the list hudco beml rvnl ircon bajaj auto maruti suzuki



बजट 2026 पेश होने में बस कुछ ही घंटे बचे हैं। इसके बाद रविवार, 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करेंगी। इस मौके पर शेयर बाजार रविवार को भी खुले रहेंगे और फुल ट्रेडिंग सेशन रहेगा। वित्त मंत्री की बजट घोषणाओं का असर कई शेयरों और सेक्टरों पर भी देखने को मिलेगा। CNBC-TV18 ने कुछ टॉपिक्स और उन पर घोषणाओं से प्रभावित हो सकने वाले शेयरों की लिस्ट तैयार की है।

कैपिटल गेन्स

बाजार की एक बहुप्रतीक्षित मांग है कि लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स को कम किया जाए। LTCG या सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) में कोई भी संभावित कमी हर शेयर के लिए एक पॉजिटिव ट्रिगर होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे बाजार में भागीदारी बढ़ सकती है। मोतीलाल ओसवाल, ग्रो, एंजेल वन, आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स, नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट, 360 वन WAM जैसे शेयर संभावित लाभार्थी हो सकते हैं।

टेक्सटाइल/निर्यात प्रोत्साहन

भारतीय निर्यात पर अमेरिकी टैरिफ के कारण सबसे ज्यादा टेक्सटाइल सेक्टर प्रभावित हुआ है। बजट में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए घोषित कोई भी उपाय टेक्सटाइल शेयरों को बूस्ट दे सकता है। गोकलदास एक्सपोर्ट्स, वेलस्पन लिविंग, अरविंद, इंडो काउंट इंडस्ट्रीज, KPR मिल प्रमुख लाभार्थी हो सकते हैं।

रेलवे के शेयर 2024 के मध्य में बनाए गए रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गए हैं। उम्मीद है कि इस सेक्टर के लिए एलोकेशन अधिक रहेगा। साथ ही नई वंदे भारत और अन्य ट्रेनों की घोषणा भी होने की उम्मीद है। ऐसा हुआ तो टीटागढ़ रेल, IRFC, टेक्समैको रेल, BEML, रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL), IRCON और RITES जैसे शेयरों के लिए यह एक सकारात्मक बात होगी। कवच और अन्य सुरक्षा पहलुओं के लिए बढ़े हुए खर्च की घोषणा HBL पावर, कर्नेक्स माइक्रोसिस्टम्स, KEC इंटरनेशनल, CG पावर, रेलटेल और सीमेंस जैसे शेयरों के लिए पॉजिटिव ट्रिगर होगी। मेट्रो प्रोजेक्ट्स के लिए अधिक एलोकेशन भी सीमेंस, ABB इंडिया, BEML और HUDCO जैसे शेयरों के लिए सकारात्मक होगा।

पे कमीशन में बदलाव के लिए ज्यादा बजट एलोकेशन से डिमांड बढ़ सकती है। मारुति सुजुकी इंडिया, हुंडई मोटर इंडिया, टाटा मोटर्स PV, Bajaj Auto, हीरो मोटोकॉर्प, TVS Motors जैसे स्टॉक्स को इसका फायदा मिल सकता है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के डेवलपमेंट को बढ़ावा देने की कोई भी घोषणा Bajaj Auto, TVS Motor, Ola Electric, Tata Motors, M&M, और JBM Auto जैसे स्टॉक्स को फायदा पहुंचाएगी।

ग्रामीण विकास, किसानों की इनकम बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए ज्यादा योजनाएं Hero MotoCorp, Bajaj Auto, TVS Motor और Mahindra & Mahindra, Swaraj Engines और Escorts Kubota जैसी ट्रैक्टर बनाने वाली कंपनियों के स्टॉक्स के लिए फायदेमंद हो सकती हैं।

रविवार को वित्त मंत्री के भाषण के दौरान बैंकिंग स्टॉक्स के साथ-साथ नॉन-बैंकिंग लेंडर्स के शेयर पर भी नजर रहेगी। MSME क्रेडिट गारंटी योजनाओं के लिए बेहतर सपोर्ट से जुड़ी कोई भी घोषणा SBI, PNB, HDFC Bank, ICICI Bank, Bajaj Finance और L&T Finance जैसे लेंडर्स के लिए पॉजिटिव होगी। कृषि के लिए ज्यादा एलोकेशन, ग्रामीण इनकम बढ़ाने के लिए घोषित अन्य उपायों से Shriram Finance, L&T Finance और M&M Financial Services जैसे स्टॉक्स को फायदा हो सकता है।

इसके अलावा, बैंकिंग डिपॉजिट पर कोई भी टैक्स छूट पूरे सेक्टर को फायदा पहुंचा सकती है, खासकर SBI, HDFC Bank, ICICI Bank, Axis Bank, PNB, Bank of India, Bank of Baroda, Canara Bank को।

Income Tax Slab | Budget 2026 Expectations Live

इंश्योरेंस

अगर नेशनल पेंशन स्कीम के अलावा लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों की पेंशन योजनाओं को भी सेक्शन 80CCD में शामिल करने की घोषणा होती है या टर्म इंश्योरेंस डिडक्शन के लिए एक अलग सेक्शन बनता है, तो यह एक बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर होगा। इससे HDFC Life, SBI Life, ICICI Prudential Life, Max Financial Services और LIC जैसी कंपनियों को फायदा हो सकता है।

जनरल इंश्योरेंस सेक्टर में, सभी या सिर्फ सीनियर सिटीजंस के लिए सेक्शन 80D के तहत ज्यादा टैक्स डिडक्शन, और नए टैक्स सिस्टम में मेडिकल इंश्योरेंस पर डिडक्शन को शामिल करना, या PSU जनरल इंश्योरेंस कंपनियों से संबंधित कोई भी घोषणा एक बड़ी घोषणा होगी। Star Health, Niva Bupa, ICICI Lombard, और New India Assurance जैसे स्टॉक्स फोकस में आ सकते हैं। हालांकि, पुरानी टैक्स व्यवस्था की कीमत पर नई टैक्स व्यवस्था की ओर कोई भी कदम पूरे सेक्टर के लिए नेगेटिव हो सकता है। LIC, HDFC Life, SBI Life, ICICI Prudential Life, Max Financial, ICICI Lombard और Star Health को नुकसान हो सकता है।

डेटा सेंटर

डेटा सेंटर्स के विकास को बढ़ावा देने के लिए घोषित कोई भी कदम हिताची एनर्जी, सीमेंस, थर्मेक्स, ABB इंडिया और GE वर्नोवा T&D जैसी कंपनियों को फायदा पहुंचा सकता है। अगर डेटा सेंटर्स स्थापित करने के लिए किसी प्रोत्साहन या छूट की घोषणा की जाती है, तो यह रिलायंस इंडस्ट्रीज, L&T, TCS, लोढ़ा, नेटवेब टेक्नोलोजिज और E2E नेटवर्क्स जैसी कंपनियों के लिए भी सकारात्मक होगा।

हाउसिंग और रियल एस्टेट

सरकार ने किफायती आवास पर फोकस करना जारी रखा है। किफायती आवास को बढ़ावा देने या कवरेज का विस्तार करने के लिए किफायती आवास की परिभाषा में बदलाव का, कोई भी कदम आधार हाउसिंग फाइनेंस, एप्टस वैल्यू फाइनेंस, आवास फाइनेंसर, होम फर्स्ट फाइनेंस जैसे शेयरों को फायदा पहुंचा सकता है। रियल एस्टेट के लिए, होम लोन के ब्याज या प्रिंसिपल अमाउंट पर हायर टैक्स डिडक्शन लिमिट या कंस्ट्रक्शन मैटेरियल पर ड्यूटी में कमी का संकेत गोदरेज प्रॉपर्टीज, DLF, प्रेस्टीज एस्टेट्स, लोढ़ा, ब्रिगेड एंटरप्राइजेज और शोभा जैसे शेयरों के लिए फायदेमंद हो सकता है। आवास क्षेत्र को कोई भी बढ़ावा एशियन पेंट्स, बर्जर पेंट्स, कंसई नेरोलैक जैसी पेंट कंपनियों और पिडिलाइट जैसी एडहेसिव कंपनियों के लिए भी फायदेमंद होगा।

फार्मा और हेल्थकेयर

कोई भी टैक्स प्रोत्साहन, जैसे कि रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) पर हायर डिडक्शन, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, सन फार्मा, बायोकोन, ल्यूपिन और ग्लेनमार्क फार्मा जैसे शेयरों के लिए सकारात्मक हो सकता है। आयुष्मान भारत योजना का विस्तार अपोलो, फोर्टिस हेल्थ, मैक्स हेल्थ और एस्टर DM जैसे अस्पतालों के लिए एक ने​गेटिव डेवलपमेंट हो सकता है।

अगर मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन की घोषणा की जाती है, या जीवन रक्षक दवाओं पर कम आयात शुल्क लगता है, तो ऐसी घोषणाएं अपोलो हॉस्पिटल्स, फोर्टिस, नारायणा हेल्थ, मैक्स हेल्थ और एस्टर DM जैसे शेयरों में तेजी को बढ़ावा दे सकती हैं।

Budget 2026: 1 फरवरी को इन 6 थीम और स्टॉक्स पर रखें पैनी नजर, मिल सकता है बंपर रिटर्न

पावर और रिन्यूएबल्स

रिन्यूएबल एनर्जी भी सरकार के लिए एक मुख्य फोकस एरिया रहा है। रिन्यूएबल पावर, विंड और सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए ज्यादा एलोकेशन या ज्यादा रिन्यूएबल परचेज ऑब्लिगेशन से टाटा पावर, JSW एनर्जी, सुजलॉन एनर्जी और टोरेंट पावर जैसे स्टॉक्स को फायदा हो सकता है। रूफटॉप सोलर स्कीम के लिए बढ़ा हुआ एलोकेशन या जोर टाटा पावर जैसे स्टॉक्स को फायदा पहुंचा सकता है। पावर सेक्टर में सुधार, खासकर डिस्ट्रीब्यूशन साइड में टाटा पावर, टोरेंट पावर और CESC को फायदा पहुंचा सकते हैं। ट्रांसमिशन नेटवर्क को बेहतर बनाने पर जोर देने से पावर ग्रिड, इंडिग्रिड InvIT और पावर ग्रिड InvIT सुर्खियों में आ सकते हैं।अगर पावर सेक्टर में कैपेक्स को बढ़ावा देने के लिए बजटरी सपोर्ट और दूसरे उपायों की घोषणा की जाती है तो REC, PFC और IREDA जैसे पावर फाइनेंसर भी फोकस में रहेंगे।

ये शेयर भी रहेंगे फोकस में

मोबाइल के लिए PLI स्कीम से जुड़ा कोई भी कदम डिक्सन टेक्नोलोजिज को सुर्खियों में रखेगा। पे कमीशन के लिए ज्यादा बजटरी एलोकेशन ऑटो स्टॉक्स के साथ-साथ LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, वोल्टास, ब्लू स्टार, बजाज इलेक्ट्रिकल्स और क्रॉम्पटन कंज्यूमर जैसे कंज्यूमर ड्यूरेबल शेयरों के लिए भी पॉजिटिव होगा। भारतनेट प्रोग्राम पर लगातार जोर हैवल्स, KEI इंडस्ट्रीज, पॉलीकैब जैसी वायर्स और केबल्स कंपनियों के लिए पॉजिटिव होगा।

पेट्रोल, डीजल, CNG पर एक्साइज ड्यूटी में कोई भी बदलाव ऑयल मार्केटिंग कंपनियों, HPCL, BPCL और IOCL को सुर्खियों में रखेगा। साथ ही IGL, MGL और गुजरात गैस जैसे सिटी गैस प्लेयर्स भी फोकस में रहेंगे। कैपेक्स के लिए ज्यादा बजटरी एलोकेशन सीमेंस, ABB और CG पावर जैसे कैपिटल गुड्स स्टॉक्स को भी सुर्खियों में रखेगा। सुपरक्रिटिकल अल्ट्रा-पावर प्रोजेक्ट्स और न्यूक्लियर रिएक्टर्स पर फोकस BHEL के लिए फायदेमंद हो सकता है।



Source link

Scroll to Top