Gainers & Losers: Budget से ठीक पहले मार्केट लाल; Nestle, South Indian Bank और Swiggy समेत इन 10 स्टॉक्स से बना पैसा – gainers losers nestle south indian bank swiggy hindutan copper and more stocks that gives return massively on 30 jan ahead budget 2026 by finance minister nirmala stiharaman sensex nifty closes red



Gainers & Losers: दुनिया के अधिकतर बाजारों से कमजोर रुझानों के बीच घरेलू स्टॉक मार्केट में भी आज बिकवाली का दबाव दिखा। 1 फरवरी को अगले वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश होने के एक कारोबारी दिन पहले आज सेंसेक्स (Sensex) 296.59 प्वाइंट्स यानी 0.36% की गिरावट के साथ 82,269.78 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 98.25 प्वाइंट्स यानी 0.39% की फिसलन के साथ 25,320.65 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

Dixon Tech । मौजूदा भाव: ₹10444.80 (+1.03%)
दिसंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे के बाद ब्रोकरेज फर्मों के पॉजिटिव रुझान पर शुरुआती गिरावट से उबरते हुए डिक्सन टेक के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.91% की बढ़त के साथ ₹10846.35 पर पहुंच गए। जेपी मॉर्गन ने ₹13,700 के टारगेट प्राइस पर इसे फिर से ओवरवेट और नोमुरा ने ₹14,678 के टारगेट प्राइस पर खरीदारी की रेटिंग दी है।

Cochin Shipyard । मौजूदा भाव: ₹1659.85 (+3.08%)
कोचीन शिपयार्ड को पोलस्टार मैरिटाइम से दो ग्रीन टग बनाने का ऑर्डर मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.42% उछलकर ₹1665.30 पर पहुंच गए। कंपनी ने इसका जिक्र ‘नोटेबल ऑर्डर’ के रूप में किया है जिसमें यह उन्हीं ऑर्डर्स को रखती है जिनकी वैल्यू ₹100-₹250 करोड़ हो।

Strides Pharma । मौजूदा भाव: ₹877.00 (+8.41%)
अमेरिकी बिजनेस के आउटलुक को बरकरार रखने और दिसंबर 2025 तिमाही में मार्जिन बढ़ने के चलते स्ट्राइड्स फार्मा के शेयर आज इंट्रा-डे में 12.24% उछलकर ₹908.00 पर पहुंच गए। कंपनी ने वित्त वर्ष 2028 तक अमेरिकी बिजनेस से $40 करोड़ के रेवेन्यू का अनुमान बनाए रखा है और दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर इसका ऑपरेटिंग मार्जिन 150 बेसिस प्वाइंट्स बढ़कर 19.7% पर पहुंच गया।

Nestle India । मौजूदा भाव: ₹1325.95 (+2.97%)
दिसंबर 2025 तिमाही में नेस्ले इंडिया का शुद्ध मुनाफा 46% उछलकर ₹1,018.1 करोड़ पर पहुंचा और हर शेयर पर ₹7 के डिविडेंड का ऐलान किया तो इसके शेयर इंट्रा-डे में 4.05% उछलकर एक साल के हाई ₹1339.85 पर पहुंच गए।

Syrma SGS Technology । मौजूदा भाव: ₹761.05 (+4.91%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर सिर्मा एसजीएस टेक का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 110.7% बढ़कर ₹102.8 करोड़ और रेवेन्यू 45.4% उछलकर ₹1,264.2 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर भी आज इंट्रा-डे में 10.50% उछलकर ₹801.55 पर पहुंच गए।

South Indian Bank । मौजूदा भाव: ₹37.58 (-15.11%)
साउथ इंडियन बैंक के एमडी और सीईओ पीआर शेषाद्रि की कार्यकाल विस्तार के प्रस्ताव पर इनकार के चलते इसके शेयर आज इंट्रा-डे में रिकॉर्ड 18.66% टूटकर ₹36.01 पर आ गए। उनका कार्यकाल 30 सितंबर 2026 को खत्म हो रहा है।

Swiggy । मौजूदा भाव: ₹311.10 (-4.98%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर स्विगी का कंसालिडेटेड लॉस ₹799 करोड़ से बढ़कर ₹1065 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 7.71% टूटकर ₹302.15 पर आ गए।

Tata Motors CV । मौजूदा भाव: ₹458.25 (-2.54%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर टाटा मोटर्स कॉमर्शियल वेईकल्स का कंसालिडेटेड प्रॉफिट 48% गिरकर ₹705 करोड़ पर आया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.34% टूटकर ₹449.80 पर आ गए।

Hindustan Zinc । मौजूदा भाव: ₹628.85 (-12.12%)
रिकॉर्ड रैली के बाद चांदी टूटी तो हिंदुस्तान जिंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 13.05% टूटकर ₹622.20 पर आ गए। कोमेक्स पर एक दिन पहले प्रति औंस $119.51 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद आज चांदी धड़ाम हो गई और $104.37 पर आ गई। इसमें अमेरिकी फेड के अगले प्रमुख के सख्त होने की अटकलों के चलते गिरावट आई। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप फेडरल रिजर्व के अगले प्रमुख के नाम का ऐलान शुक्रवार को करेंगे।

Story continues below Advertisement

Hindustan Copper । मौजूदा भाव: ₹686.55 (-9.57%)
एक कारोबारी दिन पहले ₹759.20 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद अमेरिकी फेड के अगले प्रमुख से जुड़ी अटकलों पर हिंदुस्तान कॉपर के शेयर आज इंट्रा-डे में 11.58% टूटकर ₹671.30 पर आ गए।



Source link

Scroll to Top