
Metal stocks : ग्लोबल बाजारों में भारी मुनाफावसूली से सोने, चांदी और दूसरे मेटल में कोहराम मचा है। विदेशी बाजारों में सोना 4 फीसदी तो चांदी 8 फीसदी टूटी है। MCX पर भी चांदी 35000 रुपये के नीचे आ गई है। वहीं घरेलू बाजार में मेटल इंडेक्स 5 फीसदी से ज्यादा टूटा है। हिंदुस्तान जिंक में 10 फीसदी का लोअर सर्किट लगा है। नाल्को और वेदांता भी 9 फीसदी फिसले हैं। मेटल शेयरों में भारी गिरावट से पूरे बाजार का सेंटिमेंट बिगड़ दिया है। क्यों टूटे हैं मेटल शेयर आइए इस पर डालते हैं एक नजर।
मेटल शेयर पिघले
सीएनबीसी आवाज़ के यतिन मोता का कहना है कि बेस मेटल्स में बिकवाली के बाद मेटल शेयरों में तेज गिरावट आई है। OFS में खराब रिस्पॉन्स के बाद हिंदुस्तान जिंक 10 फीसदी गिरा है। अपने शिखर से चांदी 9 फीसदी फिसली है। हिंदुस्तान जिंक पर इसका निगेविट असर पड़ा है। कॉपर और एल्युमिनियम कीमतें इंट्राडे में 3 फीसदी से ज्यादा फिसली हैं। हिंडाल्को और वेदांता अपने शिखर से नीचे चले गए हैं। स्टील शेयरों में भी मुनाफावसूली हावी है।
इस साल मेटल की चाल
मेटल इंडेक्स ने इस साल 7 फीसदी रिटर्न दिया है। वहीं, हिंदुस्तान कॉपर ने 35 फीसदी, नाल्को ने 26 फीसदी, वेदांता ने 16 फीसदी, हिंडाल्को ने 10 फीसदी और हिंदुस्तान जिंक ने 6 फीसदी रिटर्न दिया है।
प्रेशियस मेटल्स शिखर से टूटे
आज सोना अपने शिखर से 3 फीसदी नीचे आ गया है। वहीं, चांदी 9 फीसदी नीचे फिसल गई है। प्लैटिनम भी अपने टॉप से 8 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। जबकि,पैलेडियम अपने टॉप से 9 फीसदी नीचे आया है।
बेस मेटल्स में तेज बिकवाली
कॉपर एक दिन में 3 फीसदी टूटा है। वहीं, स्टील में आज 2 फीसदी की गिरावट आई है। लेड एक दिन में 3 फिसला है। एल्युमिनियम में आज 3 फीसदी की गिरावट आई है। जिंक भी आज 2 फीसदी गिरा है। वहीं, निकेल 3 गिरा है।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।