Aurobindo Pharma share price : अरबिंदो फार्मा में जोरदार तेजी, सरकार के इस फैसले ने शेयर में भरा जोश – aurobindo pharma share price shares surge governments decision fuels rally



Aurobindo Pharma share price : अरविंदो फार्मा के शेयर में आज अच्छी तेजी है। दरअसल, सरकार ने Penicillin G पर अगले 1 साल के लिए मिनिमम इंपोर्ट प्राइस (Minimum Import Price) लागू किया है, जो कि अरविंदो फार्मा के लिए पॉजिटिव है। इससे Penicillin G के सस्ते इंपोर्ट पर लगाम लगेगी। इससे कंपनी की प्राइसिंग पावर और मार्जिन बढ़ने की उम्मीद है। मिनिमम इंपोर्ट प्राइस के चलते ही अरविंदो फार्मा में तेजी आई है।

अरबिंदो फार्मा में तेजी क्यों?

अरबिंदो फार्मा के लिए अच्छी खबर आई है। Amoxicillin, PenG और 6-APA पर मिनिमम इंपोर्ट प्राइस (MIP) लागू कर दिया गया है। सरकार ने पर मिनिमम इंपोर्ट प्राइस पर नई दरें लागू करने का एलान किया है। MIP की नई दरों पर नजर डालें तो Penicillin G पर 2,216 रुपए प्रति किलो मिनिमम इंपोर्ट प्राइस लागू होगी। वहीं, Amoxicillin पर 2,733 रुपए प्रति किलो मिनिमम इंपोर्ट प्राइस लागू होगी। वहीं, 6-APA पर 3,405 रुपए प्रति किलो मिनिमम इंपोर्ट प्राइस लागू होगी।

अरबिंदो फार्मा के लिए MIP पॉजिटिव

अरबिंदो फार्मा के लिए MIP पॉजिटिव है। सरकार ने 1 साल के लिए MIP लागू किया है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इससे FY27 में कंपनी के EBITDA में 600-700 करोड़ रुपए का अपग्रेड संभव है। 6-APA बनाने के लिए Pen-G का इस्तेमाल होता है। Amoxicillin बनाने के लिए 6-APA का इस्तेमाल होता है। चीन से Pen-G का करीब 17- 18 डॉलर प्रति किलो के भाव पर इंपोर्ट होता है। अरबिंदो फार्मा Pen-G प्लांट चलाने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी है। कंपनी के प्लांट की Pen-G की सालान उत्पादन क्षमता 15,000 टन है। भारत में सालाना 9,000 टन Pen-G की जरूरत होती है। इससे Pen-G इंपोर्ट करने वाली फॉर्मूलेशन कंपनियों पर निगेटिव असर होगा।

अरबिंदो फार्मा शेयर प्राइस हिस्ट्री

अरबिंदो फार्मा के शेयर पर नजर डालें तो फिलहाल 2.15 बजे के आसपास ये शेयर 50 रुपए यानी 4.35 फीसदी की बढ़त के साथ 1201 रुपए के आसपास दिख रहा है। इसका इंट्राडे हाई 1,214.70 रुपए और इंट्राडे लो 1,174 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 5,639,602 और मार्केट कैप 69,794 करोड़ रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,278.60 रुपए और 52 वीक लो 1,010 रुपए है।

पिछले 1 हफ्ते में ये शेयर 5.02 फीसदी और 1 महीने में 0.23 फीसदी भागा है। 3 महीने में इसमें 8.19 फीसदी की और इस साल अब तक 1.62 फीसदी की तेजी आी है। 1 साल में ये शेयर 4.01 फीसदी और 3 साल में 188.87 फीसदी भागा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top