
सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
कल की सबसे बड़ी कहानी सोने और चांदी में तूफान रहा। इंट्राडे में कल चांदी 23% तक टूटी, लेकिन उतनी ही तेजी से निचले स्तरों से रिकवरी भी आई। लगभग यही आपको सोने में भी देखने को मिला। US इंडेक्स और गिफ्ट निफ्टी में भी भारी उतार-चढ़ाव था। ज्यादातर ऐसे उतार-चढ़ाव ट्रेंड रिवर्सल से पहले आते हैं। एक बार के लिए पोजीशन काटकर बाहर आ जाएं। कल निफ्टी और बैंक निफ्टी ने शानदार ट्रेड दिया। दोनों में एंट्री लेवल से रैली आई और वो भी SL से ठीक पहले है। और अब 3 दिन की एक काउंटर ट्रेंड रैली हो चुकी है। रविवार को बजट है, अब आप पोजीशन काटकर बाहर हो जाएं। आज जो भी ट्रेड्स लें, आज की आज निपटा कर जाएं।
बाजार: आज के संकेत
आज का सबसे बड़ा संकेत ग्लोबल बाजारों से है। हम भले ही बजट की तैयारी कर रहे हैं लेकिन नजर ग्लोबल बाजारों पर है। कल की सोने और चांदी की volatility एक चेतावनी है। किसी भी parabolic मूव में ऐसे स्विंग्स आएंगे। दिक्कत ये है कि इंट्राडे ट्रेडर्स कुचल जाते हैं। कल शाम के सेशन में सब इंट्राडे ट्रेडर्स के सिल्वर में मार्जिन कॉल्स लगे होंगे। अगर आप चांदी 1 या 2 लाख से होल्ड कर रहे हैं तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन अगर आपने 4 लाख पर एंट्री ली है तो पसीना छूटेगा। कल FIIs ने वापस बड़ी वाली बिकवाली के पहले संकेत दिए हैं। कल कैश और फ्यूचर्स मिलाकर `7868 Cr की बिकवाली हुई है। कल निफ्टी में एक outside day बना, यानी हाई और लो रेंज से बाहर निकला है।
ज्यादातर बड़ी रैली के बाद outside day रिवर्सल का संकेत हो सकता है। ब्रेंट क्रूड अब हमारे लिए बहुत बड़ी दिक्कत बन रहा है। ब्रेंट क्रूड अब $70 के ऊपर पहुंच गया है, यहां तक कि 71 की तरफ बढ़ता हुआ ।
बाजार: अब क्या हो स्ट्रैटेजी?
अगर बजट में कुछ तूफानी नहीं आया तो इस रैली के फेल होने का रिस्क काफी ज्यादा है। काउंटर ट्रेंड रैली अमूमन 10 या 20 DEMA पर फेल होती है। 10 DEMA 25,411 और 20 DEMA 25,566 पर है । अगर आपने 25,000 पर लॉन्ग किया है तो अब बुक करें और भले ही छोटे लॉस पर सौदा काटना पड़े, लेकिन पोजिशन काटें। आज बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रह सकता है। कल हमारा नजरिया बिल्कुल साफ था 25,150-25,200 पर खरीदारी, स्टॉप लॉस 25,100 पर लगाए। कल बैंक निफ्टी में शुरुआत में ही 59100 के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की राय थी।
आज भरोसा नहीं है और आज ट्रेड जुआ जैसा होगा। यहां तक कि मेटल्स में भी अब एक बार मुनाफावसूली कर लें। भले ही अगले हफ्ते महंगा लें, लेकिन पक्का भरोसा मिलने के बाद लें। अगले 3-4 दिन की volatility आपके अकाउंट को साफ करने के लिए काफी होगी। कल के US मार्केट का इंट्राडे चार्ट देखिएगा। अनुज सिंघल ने कहा मैं डरा नहीं रहा, लेकिन रिस्क बता रहा हूं।
निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट: 25,250-25,300 (ऑप्शंस जोन) है। सबसे अहम सपोर्ट 25,150-25,200 (कल का low) है। पहला रजिस्टेंस 25,400-25,450 (न्यूट्रल जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस: 25,550-25,600 (20 DEMA) पर है। आज हम निफ्टी पर ट्रेडिंग का कोई नजरिया नहीं रख रहे हैं। आज हो सकता है 1-2 कैंडल में 100 प्वाइंट का मूव आ जाए।
बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी
चाहें तो बैंक निफ्टी को स्टॉप लॉस के साथ कैरी कर सकते हैं। लेकिन स्टॉप लॉस काफी बड़ा होगा, करीब 59,300 पर है। अगर इतना बड़ा स्टॉप लॉस नहीं रख सकते तो EXIT करें। सपोर्ट जोन 59,300-59,500 पर है। रजिस्टेंस जोन 60,000-60,200 पर है।
Stock Market Live Update: सेंसेक्स 480 अंक टूटा, निफ्टी 25300 के नीचे खुला, फोकस में Paytm, ITC, HAL
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।