Gainers & Losers: BEL, TVS Motor, Sun Pharma और Asian Paints समेत ये 10 स्टॉक्स; खास वजहों से फटाफट बरसाया तगड़ा पैसा – gainers losers bel tvs motor sun pharma asian paints and more stocks that gives return massively on 28 jan nifty expiry sensex closes green



Gainers & Losers: एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझानों के बीच आज सेंसेक्स (Sensex) 487.20 प्वाइंट्स यानी 0.60% के उछाल के साथ 82,344.68 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 167.35 प्वाइंट्स यानी 0.66% की बढ़त के साथ 25,342.75 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

BEL । मौजूदा भाव: ₹453.40 (+8.90%)
दिसंबर 2025 तिमाही के उम्मीद से बेहतर कारोबारी नतीजे पर बीईएल (भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड) के शेयर आज इंट्रा-डे में 10% उछलकर एक साल के हाई ₹457.95 पर पहुंच गए। बीईएल का रेवेन्यू दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 23.7% उछलकर ₹7,122 करोड़ पर पहुंच गया जोकि सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में ₹6,710 करोड़ के अनुमान से अधिक रहा।

TVS Motor । मौजूदा भाव: ₹3733.65 (+4.72%)
वन-टाइम लेबर कॉस्ट के बावजूद दिसंबर 2025 तिमाही के उम्मीद से बेहतर कारोबारी नतीजे पर टीवीएस मोटर के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.18% उछलकर ₹3749.85 पर पहुंच गए। टीवीएस मोटर का रेवेन्यू दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर 37% उछलकर ₹12,476.3 करोड़ पर पहुंच गया जोकि सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में ₹12,323 करोड़ के अनुमान से अधिक रहा।

NTPC Green Energy । मौजूदा भाव: ₹93.57 (+3.79%)
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी ने गुजरात में खावड़ा-1 सोलर पीवी प्रोजेक्ट से 130.47 मेगावाट कैपेसिटी के कमर्शियल ऑपरेशन शुरू किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 4.05% उछलकर ₹93.80 पर पहुंच गए। 29 जनवरी 2026 से इसकी कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी बढ़कर 8478.25 MW हो जाएगी।

Punjab Chemicals & Crop Protection । मौजूदा भाव: ₹1125.00 (+6.96%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर पंजाब केमिकल्स एंड क्रॉप प्रोटेक्शन का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 126% उछलकर ₹13.8 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर भी इंट्रा-डे में 9.53% चढ़कर ₹1152.00 पर पहुंच गए।

Acutaas Chemicals । मौजूदा भाव: ₹1864.45 (+7.84%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर एक्यूटास केमिकल्स का कंसालिडेटेड शुद्ध मुनाफा 133.73% उछलरर ₹106.22 करोड़ पर पहुंचा तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 9.71% उछलकर ₹1896.90 पर पहुंच गए।

Cartrade Tech । मौजूदा भाव: ₹2440.00 (-4.02%)
दिसंबर 2025 तिमाही में कारट्रेड टेक का रेवेन्यू 19% उछलकर ₹209.7 करोड़ पर पहुंचा लेकिन सितंबर तिमाही में यह 25% की रफ्तार से बढ़ा था। इस कारण कारट्रेड टेक के शेयरों को झटका लगा और आज इंट्रा-डे में यह 10.71% टूटकर ₹2270.00 तक आ गया।

Asian Paints । मौजूदा भाव: ₹2510.85 (-4.34%)
दिसंबर 2025 तिमाही के कमजोर नतीजे पर एशियन पेंट्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 6.62% टूटकर ₹2451.00 पर आ गए। ब्रोकरेज ने डिमांड रिकवरी में देरी के आसार जताए तो शेयरों पर दबाव बढ़ा।

Shadowfax Tech । मौजूदा भाव: ₹109.90 (-11.37%)
शैडोफैक्स टेक का ₹1,907 करोड़ का आईपीओ 2.86 गुना भरा था लेकिन NII का हिस्सा पूरा भर भी नहीं पाया था। अब इसके ₹124 के शेयरों ने आज करीब 9% डिस्काउंट पर लिस्ट होने के बाद रिकवर होने की कोशिश की लेकिन ₹119.55 के हाई तक जाने के बाद टूटकर ₹109.00 पर आ गए यानी कि आईपीओ निवेशक 12.10 % घाटे में आ गए।

CSB Bank । मौजूदा भाव: ₹418.55 (-16.23%)
तिमाही आधार पर दिसंबर 2025 तिमाही में सीएसबी बैंक का ग्रास एनपीए 1.81% से बिगड़कर 1.96% और नेट एनपीए 0.52% से 0.67% पर पहुंचा तो शेयर इंट्रा-डे में 19.29% टूटकर ₹403.25 पर आ गए।

Story continues below Advertisement

Sun Pharma । मौजूदा भाव: ₹1609.85 (-1.80%)
एनएसई पर प्रति शेयर ₹1607.40 के भाव पर 17.34 लाख से अधिक शेयरों की ₹278.87 करोड़ में ब्लॉक डील पर सन फार्मा के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.33% टूटकर ₹1601.05 पर आ गए।



Source link

Scroll to Top