
Trading plan : ऊपरी स्तरों पर तेजी नहीं टिक पा रही है। निफ्टी ऊपर से डेढ़ सौ अंक से ज्यादा फिसलकर 25200 के करीब दिख रहा है। इंफोसिस, एशियन पेंट, भारती और एचयूएल ने दबाव बनाया है। बैंक निफ्टी भी ऊपर से हलका हुआ है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी कायम है। वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 5% फिसला है। तेल गैस, डिफेंस, कैपिटल मार्केट और PSE में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। ये चारों सेक्टर इंडेक्स तीन से चार परसेंट चढ़े हैं। तेल-गैस इंडेक्स में 7% से ज्यादा उछाल के साथ ONGC निफ्टी का टॉप गेनर बना है। साथ ही HPCL, GAIL और पेट्रोनेट दो से चार परसेंट चढ़े हैं। लेकिन FMCG में दबाव है। यह इंडेक्स करीब एक परसेंट नीचे दिख रहा है।
कल नतीजों के बाद ब्रोकरेज के डाउनग्रेड से एशियन पेंट्स में आज भी मुनाफावसूली हावी है। दो दिनों में शेयर करीब 9 परसेंट फिसला है। वहीं टाटा कंज्यूमर भी करीब 6 परसेंट गिरकर निफ्टी का टॉप लूजर बना है। वहीं नतीजों के बाद मोतीलाल ओसवाल 7 परसेंट भागा है।
बाजार: उतार-चढ़ाव लेकिन बढ़त
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी पूरे दिन हरे निशान में रहा लेकिन इसने ऊपर से बढ़त गंवाई है। मिडकैप और स्मॉकैप में आउटपरफॉर्मेंस देखने को मिला है। India VIX करीब 4% नीचे दिख रहा है। ONGC की लीडरशिप में तेल-गैस शेयरों में बड़ी तेजी आई है। एशियन पेंट्स की अगुवाई में FMCG शेयर नीचे कारोबार कर रहे हैं।
बाजार : अब क्या?
अनुज सिंघल की सलाह है कि अपनी फंसी हुई पोजिशन से रैली में निकलें। अभी भी इस रैली में भरोसा नहीं है। अर्निंग्स पर दोनों तरफ बड़े रिकएक्शन हैं। TVS मोटर में नतीजों के बाद बड़ी तेजी हुई। अभी निफ्टी नई एंट्री के लिए नो ट्रेड जोन में है। निफ्टी के लिए 25,150-25,200 पर सपोर्ट और 25,300-25,350 पर रेजिस्टेंस है। अगले दो दिन काफी उतार-चढ़ाव भरे हो सकते हैं। बजट से पहले अब पूरे दो सत्र बाकी हैं। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 58,800-59,000 पर सपोर्ट
और 59,500-59,800 पर रजिस्टेंस हैं।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।