
Market cues : पिछले सेशन में लगभग एक फीसदी के नुकसान के बाद निफ्टी ने लगभग 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ वापसी की और 27 जनवरी को अच्छे वॉल्यूम के साथ 200-डे EMA से ऊपर चला गया। हालांकि,टेक्निकल और मोमेंटम इंडिकेटर्स अभी भी मंदड़ियों के पक्ष में हैं और बढ़ते VIX से सावधानी के संकेत मिल रहे हैं। एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि बेंचमार्क इंडेक्स शॉर्ट टर्म में 24,900–25,500 की रेंज में रहेगा। 24,900 से नीचे की गिरावट इंडेक्स को 24,600 तक नीचे ले जा सकती है। हालांकि,25,500 से ऊपर की मज़बूत बढ़त 25,600–25,750 के लेवल की ओर बढ़ने का रास्ता खोल सकती है।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल
पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,998, 24,924 और 24,804
पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 25,238, 25,312 और 25,432
निफ्टी 50 ने डेली टाइमफ्रेम पर ऊपरी और निचले शैडो के साथ एक बुलिश कैंडल बनाया,जो वोलैटिलिटी के बीच पॉजिटिविटी दिखा रहा है। लेकिन यह पिछले दिन के हाई से ऊपर बंद नहीं हो पाया। इंडेक्स 200-दिन के EMA से ऊपर चढ़ गया,लेकिन बाकी सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से नीचे रहा,जिसमें 10-दिन का EMA 20, 50 और 100 डे EMAs से नीचे बना रहा। RSI बढ़कर 34.29 हो गया,जो ओवरसोल्ड ज़ोन के करीब है लेकिन अभी भी सिग्नल लाइन से नीचे है। MACD ज़ीरो और रेफरेंस लाइन से काफी नीचे रहा, हालांकि स्टोकेस्टिक RSI ने पॉजिटिव क्रॉसओवर के साथ अपट्रेंड बनाए रखा। यह सब सावधानी भरे संकेतों की ओर इशारा करता है।
बैंक निफ्टी
पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस : 59,424, 59,734 और 60,236
पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 58,419, 58,108 और 57,606
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 59,550, 59,936
फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 57,824, 57,015
बैंक निफ्टी ने डेली चार्ट पर एवरेज से ज़्यादा वॉल्यूम के साथ एक लंबी बुलिश कैंडल बनाई जो पॉजिटिव है। लेकिन यह क्लोजिंग बेसिस पर पिछले दिन के हाई के ऊपर टिक नहीं पाया। इंडेक्स ने करेक्शन के शुरुआती मिनटों में 100-डे EMA को टेस्ट किया, लेकिन तुरंत बाउंस बैक करके क्लोजिंग बेसिस पर 50-डे EMA के ऊपर चढ़ गया,साथ ही इंट्राडे में शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज को भी छुआ। RSI सिग्नल लाइन की ओर बढ़कर 48.51 पर पहुंच गया और स्टोकेस्टिक RSI ओवरसोल्ड ज़ोन में बुलिश हो गया। जबकि, MACD रेफरेंस और ज़ीरो लाइन के नीचे बना रहा। हालांकि हिस्टोग्राम की कमजोरी थोड़ी कम हुई। यह सब बेहतर लेकिन सतर्क मोमेंटम का संकेत देता है।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
फियर इंडेक्स,इंडिया VIX,इंट्राडे में 16.06 पर पहुंच गया,लेकिन बाद में थोड़ा ठंडा होकर 14.45 पर सेटल हुआ जो 1.83 प्रतिशत ज़्यादा था। इससे बुल के लिए लगातार बनी परेशानी का संकेत मिल रहा है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 27 जनवरी को पिछले सेशन के 0.7 के मुकाबले बढ़कर 1.02 हो गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: कोई नहीं
एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: सम्मान कैपिटल
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।