Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी को मिला ₹242 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों पर रहेगी नजर – stock in focus rvnl gets rs 242 crore railway electrification order south central railway project share price impact



Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) को साउथ सेंट्रल रेलवे से एक अहम ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन (OHE) अपग्रेड प्रोजेक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को ज्यादा क्षमता और बेहतर पावर सप्लाई के लिए अपग्रेड करने से जुड़ा है।

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, यह कॉन्ट्रैक्ट विजयवाड़ा डिवीजन के ओंगोल (OGL) से गुडूर (GDR) सेक्शन में मौजूदा 1X25kV सिस्टम को 2X25kV फीडिंग सिस्टम में बदलने का है।

₹242.50 करोड़ का ऑर्डर

RVNL को मिले ऑर्डर के तहत डिजाइन, सप्लाई, इरेक्शन, टेस्टिंग और कमीशनिंग के साथ-साथ फीडर और अर्थिंग से जुड़े सभी काम शामिल हैं। कुल प्रोजेक्ट लंबाई 154 रूट किलोमीटर (RKM) या 462 ट्रैक किलोमीटर (TKM) की है।

कंपनी ने बताया कि यह ऑर्डर साउथ सेंट्रल रेलवे ने दिया है और इसकी कुल वैल्यू टैक्स समेत ₹242.50 करोड़ है। इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की समयसीमा 24 महीने तय की गई है।

इससे पहले भी मिला था रेलवे से ऑर्डर

RVNL ने 16 जनवरी को यह भी जानकारी दी थी कि वह साउथ ईस्टर्न रेलवे के एक अन्य प्रोजेक्ट के लिए भी L1 बोलीदाता बनी है। यह ₹87.56 करोड़ (GST अलग) का ऑर्डर है, जिसमें LHB कोचों में IP-बेस्ड वीडियो सर्विलांस सिस्टम (VSS) की सप्लाई, इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग शामिल है।

RVNL के शेयरों का हाल

RVNL का शेयर मंगलवार, 27 जनवरी को NSE पर 0.23 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ ₹325.90 पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 11.34% गिरा है। वहीं, 1 साल में स्टॉक 18.70% नीचे आया। पिछले 5 साल में RVNL के शेयरों ने 941.21% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

RVNL का बिजनेस क्या है

Rail Vikas Nigam Ltd (RVNL) रेलवे के लिए बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को लागू करने का काम करती है। कंपनी रेलवे लाइन बिछाने, डबलिंग, इलेक्ट्रिफिकेशन, सिग्नलिंग, स्टेशन डेवलपमेंट, पुल-टनल निर्माण को डिजाइन से लेकर कमीशनिंग तक पूरा करती है।

RVNL का मॉडल मुख्य रूप से प्रोजेक्ट-बेस्ड है। यहां उसे रेलवे और अन्य सरकारी एजेंसियों से ऑर्डर मिलते हैं और समयबद्ध एग्जीक्यूशन के जरिए रेवेन्यू और मुनाफा कमाया जाता है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top