Trading Ideas:नतीजों में ग्रोथ अब भी गायब, आज बाजार में मिल रहे है ये 2 बड़े संकेत, क्या होनी चाहिए स्ट्रैटेजी – trading ideas growth is still missing in the results these two big signals are being seen in the market today what should be the strategy



अनुज सिंघल, सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर

Trading Ideas: एक बात साफ है, हमारे बाजार अपने कारणों से गिरे हैं। 2025 में भारतीय बाजार ने सबसे ज्यादा अंडरपरफॉर्म किया। 2026 में अंडरपरफॉर्मेंस और भी ज्यादा हुई है। कोई भी बड़ा बाजार इस महीने भारत के अलावा नेगेटिव नहीं है। और भारत में निफ्टी 4% और मिडकैप 5.5% नीचे है। अगर सिर्फ ट्रंप फैक्टर होते तो सभी बाजार गिरते। हमारे नतीजों में ग्रोथ अब भी गायब है। बाजार का टेक्सचर रहा है ‘गिरावट में बिकवाली’ का । और आज भी पहले गैपअप में बिकवाली का रिस्क रहेगा। अब सबसे अहम लेवल है पिछले हफ्ते का निचला स्तर 24,919 पर है । अगर 24,919 टूटा तो 24,000 तक का भी रास्ता खुल सकता है। किसी भी रैली के टिकने के लिए 2-3 अच्छी क्लोजिंग जरूरी है।

बाजार: आज गिफ्ट निफ्टी ऊपर क्यों है?

आज के गैपअप के 2 कारण हैं: भारत-EU डील और बेसेंट का बयान। ध्यान रहे भारत-EU डील लागू होते-होते पूरा साल निकल जाएगा । US के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट का बड़ा बयान आया कि अतरिक्त 25% टैरिफ हटने का रास्ता खुल सकता है। भारत ने रूस से कच्चा तेल खरीदना काफी कम किया। इसलिए टैरिफ में राहत देने की गुंजाइश बन रही है। बेसेंट ने इसे अमेरिका की बड़ी जीत बताया। बेसेंट ने कहा भारत पर लगाया गया 25% टैरिफ काफी असरदार रहा है। भारत पर टैरिफ अब भी लागू, इसे हटाने का रास्ता निकल सकता है।

बाजार: आज के बाकी संकेत

आज का सबसे बड़ा संकेत है NSE की मंथली एक्सपायरी। ऊंचे VIX की वजह से ऑप्शन्स काफी महंगे हैं। निफ्टी की बेसिक रेंज 24,875-25,225 पर है। आज एक्सिस, कोटक और अल्ट्राटेक के नंबर्स पर रिएक्शन आएगा। एक्सिस बैंक के नतीजे शानदार हैं, शेयर चल सकता है। कोटक बैंक के नतीजे थोड़े खराब हैं लेकिन शेयर पहले ही इस महीने 4% नीचे है। अल्ट्राटेक के नतीजे हर पैमाने पर शानदार हैं। ASIAN PAINTS, CG POWER, VODA IDEA, MARICO, TATA CONSUMER के आज नतीजे आएंगे। आज के नतीजों में सबसे अहम एशियन पेंट्स है। एशियन पेंट्स अपने निचले स्तर से 29% ऊपर है । इस बार भी एशियन पेंट्स से अच्छे नतीजों की उम्मीद है। एशियन पेंट्स में हल्की सी भी निराशा की गुंजाइश नहीं है।

बाजार: अब क्या हो रणनीति?

बाजार एकतरफा गिरा है, थोड़ी शॉर्ट कवरिंग संभव है, लेकिन इस समय किसी भी रैली का टिकना मुश्किल है । बाजार में अनुमान ना लगाएं, सिर्फ एक्शन को फॉलो करें। जब तक पैसा बेचकर बन रहा है, शॉर्ट करिए। खरीदने के लिए ट्रेंड बदलने का इंतजार करें। बॉटम पकड़ने के चक्कर में सबसे ज्यादा पैसा लगता है। भले ही 600 अंक ऊपर लें, लेकिन पक्का भरोसा होने पर ही खरीदें। अभी के लिए सिर्फ मेटल्स और PSU बैंकों में मोमेंटम है। बाकी अच्छे नतीजे वाले शेयरों को भी ले सकते हैं। अगर निवेशक हैं तो अब निफ्टी ETF में खरीदारी करें। यहां से लेकर 24,000 तक की हर गिरावट में निफ्टी ETF लें।

निफ्टी पर रणनीति

पहला रजिस्टेंस 25,150-25,250 (200 DMA, ऑप्शंस जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,300-25,250 (शुक्रवार का high) पर है। वहीं पहला सपोर्ट 25,000-25,050 (न्यूट्रल जोन, शुक्रवार का low) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट: 24,875-25,925 (सीरीज low, ऑप्शंस जोन) पर है। पहले गैप-अप के फेल होने का इंतजार करें और फिर बेचें। जब भी बेचें, दिन के High से 50 प्वाइंट ऊपर का स्टॉप लॉस रखें। खरीदारी से पहले स्क्रीन से खरीदारी का संकेत मिलने का इंतजार करें।

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

अब निफ्टी से बैंक निफ्टी एक शेड कमजोर है। पहला रजिस्टेंस 58,700-58,900 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 59,000-59,200 पर है। वहीं पहला सपोर्ट 58,300-58,500 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 57,800-58,000 पर है ।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top