
Global Market: गिफ्ट निफ्टी करीब 90 प्वाइंट ऊपर कामकाज कर रहा। दक्षिण कोरिया पर टैरिफ बढ़ने से कोरियाई बाजारों में दबाव देखने को मिल रहा। डाओ फ्यूचर्स भी 150 प्वाइंट नीचे आया। वहीं कल US INDICES में बढ़त रही। डाओ जोंस में 300 प्वाइंट से ज्यादा की तेजी रही।
ट्रंप का साउथ कोरिया पर निशाना
ऑटो, फार्मा, लकड़ी पर टैरिफ बढ़ाया। टैरिफ की दर 15% से बढ़ाकर 25% किया। बाकी सभी रेसिप्रोकल टैरिफ भी 25% किया। ट्रंप डील को कोरियाई संसद से मंजूरी न मिलने से नाराज है। ट्रंप ने कहा कि साउथ कोरिया के साथ जुलाई 2025 में डील हुई। अक्टूबर में शर्तें तय, अब तक अप्रूवल क्यों नहीं। 2024 में US ने $131.6 बिलियन का इंपोर्ट किया।
ट्रंप ने कहा कि चीन से डील की तो तुरंत 100% टैरिफ है। ट्रंप ने PM कार्नी को बार-बार ‘गवर्नर’ कहा है। कनाडा ने कहा चीन से फ्री ट्रेड डील नहीं है। चीनी से CVs इंपोर्ट कनाडा करेगा। 49000 CVs 6% टैरिफ पर इंपोर्ट करेगा। इंपोर्ट पर 100% सरचार्ज नहीं लगेगा। चीन कनाडा के कैनोला पर टैरिफ घटाएगा।
इंश्योरेंस शेयरों में जोरदार गिरावट
आफ्टर-मार्केट में सभी बड़े इंश्योरेंस शेयर धड़ाम हुए। गिरावट का असर डाओ फ्यूचर्स पर भी दिख रहा है। दरअसल, ट्रंप का Medicare Advantage रेट्स फ्लैट रखने का प्रस्ताव है। 2027 के लिए सिर्फ 0.09% बढ़ोतरी का समर्थन दिया। वॉल स्ट्रीट 4–6% बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहा था। Medicare Advantage रेट? सरकार की तरफ से मिलने वाला फिक्स्ड मंथली पेमेंट है। प्राइवेट इंश्योरर्स को मिलने वाला फिक्स्ड मंथली पेमेंट है।
कमोडिटी बाजार की हलचल
सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। सोना रिकॉर्ड $5100 के पार निकला जबकि चांदी भी रिकॉर्ड $117 के पार निकली।डॉलर इंडेक्स 97 के स्तर के नीचे फिसला। डॉलर इंडेक्स 2022 के बाद सबसे निचले स्तरों पर पहुंचा। यूएस जापान को येन संभालने में मदद कर सकता है इससे पहले ऐसा 1998 में हुआ था।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 99.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ 52,983.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.93 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.87 फीसदी चढ़कर 32,341.57 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.49 फीसदी की बढ़त के साथ 27,170.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.80 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 4,140.42 के स्तर पर दिख रहा है।