Nifty trend : निफ्टी में अभी और गिरावट की उम्मीद, वर्तमान लेवल्स पर सिल्वर ETFs से रहें दूर – nifty trend further decline is expected in the nifty stay away from silver etfs at current levels



Nifty-Bank nifty trend : जब तक निफ्टी 25,400-25,450 के बैंड को फिर से हासिल नहीं कर लेता,तब तक इसमें और गिरावट का खतरा बना हुआ है। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 24,800 के पास है। उसके बाद शॉर्ट टर्म में अगला बड़ा सपोर्ट 24,600 पर है। मोमेंटम इंडिकेटर्स कमजोर बने हुए हैं, वीकली RSI 45 के आसपास घूम रहा है, जो अप्रैल 2025 के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है। इसके साथ ही यह अपने 9-हफ्ते के एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है। ये सब निफ्टी में लगातार बने गिरावट के मोमेंटम के संकेत हैं। ये बातें एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में कही हैं।

निफ्टी व्यू

सुदीप शाह ने कहा अपने रिकॉर्ड हाई से,बेंचमार्क निफ्टी सिर्फ 11 ट्रेडिंग सेशन में 5% से ज़्यादा गिर गया है। यह हाल के समय में सबसे तेज़ी से हुई गिरावट में से एक रही है। बुधवार को 24,900 के लेवल के पास कुछ सपोर्ट मिलने के बाद इंडेक्स ने थोड़ी रिकवरी की कोशिश की। लेकिन यह रिकवरी ज़्यादा देर तक नहीं टिकी। शुक्रवार को फिर से बिकवाली का दबाव बढ़ गया,जिससे इंडेक्स एक बार फिर नीचे आ गया।

यह गिरावट इंडेक्स के दिग्गज शेयरों में लगातार बनी कमजोरी के कारण हुई है। टेक्निकली,एक बड़ी नेगेटिव बात यह है कि निफ्टी अप्रैल 2025 के बाद पहली बार अपने 200-डे के EMA से नीचे आ गया है,साथ ही वीकली चार्ट पर एक बड़ी बेयरिश कैंडल बनी है। मोमेंटम इंडिकेटर्स कमजोर बने हुए हैं, वीकली RSI भी 45 के निशान के आसपास घूम रहा है। यह अप्रैल 2025 के बाद से इसका सबसे निचला लेवल है। इसके साथ ही यह अपने 9-हफ्ते के एवरेज से नीचे ट्रेड कर रहा है,जो लगातार बने गिरावट के मोमेंटम का संकेत है।

ब्रॉडर मार्केट पर (मिड और स्मॉल कैप) और भी ज़्यादा दबाव पड़ा है। पिछले हफ़्ते निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 दोनों में तेज़ गिरावट देखी गई है। मिडकैप इंडेक्स अपने 200-डे EMA से नीचे फिसल गया है,जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स अपने लॉन्ग-टर्म एवरेज से 7% से ज़्यादा नीचे ट्रेड कर रहा है, जो ब्रॉडर मार्केट में मज़बूत गिरावट के संकेत दे रहा है।

आगे 25,400–25,450 का ज़ोन निफ्टी के लिए एक अहम रेजिस्टेंस का काम कर सकता है। जब तक इंडेक्स इस बैंड को दोबारा हासिल नहीं कर लेता, तब तक और गिरावट का खतरा बना रहेगा। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट 24,800 के पास है और उसके बाद शॉर्ट टर्म में 24,600 पर अगला बड़ा सपोर्ट है।

Stocks of the week : अगले हफ्ते इन 4 शेयरों पर रहे नजर, शॉर्ट टर्म में हो सकती है बंपर कमाई

बैंक निफ्टी व्यू

बैंक निफ्टी पर बात करते हुए सुदीप शाह ने कहा कि पिछले कुछ हफ़्तों से बेहतर प्रदर्शन कर रहा बैंक निफ्टी भी पिछले हफ़्ते भारी बिकवाली के दबाव में आ गया। इंडेक्स में 2.5% से ज़्यादा की गिरावट आई। इससे वीकली चार्ट पर एक मज़बूत बेयरिश कैंडल बनी जो मोमेंटम में कमी का साफ़ संकेत है। इससे भी ज़्यादा ज़रूरी बात यह है कि बैंक निफ्टी अक्टूबर 2025 के बाद पहली बार अपने 50-डे EMA से नीचे फिसल गया है,जो शॉर्ट-टर्म ट्रेंड में गिरावट का संकेत है।

इसके मोमेंटम इंडिकेटर्स भी नेगेटिव हो गए हैं। डेली RSI सितंबर 2025 के बाद पहली बार 40 के निशान से नीचे गिर गया है। यह बढ़ती हुई बेयरिश भावना की ओर इशारा करता है। साथ ही, –DI, +DI से काफी ऊपर बना हुआ है,जो सेलर्स के मजबूत कंट्रोल को दिखाता है। बढ़ता हुआ ADX बताता है कि चल रहा डाउनट्रेंड धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है।

यहां से,58,200–58,100 के पास स्थित 100-डे EMA ज़ोन तत्काल सपोर्ट एरिया के तौर पर काम कर सकता है। 58,100 से नीचे एक पक्का और लगातार ब्रेकडाउन करेक्शन को 57,500 तक गहरा कर सकता है। इसके चलते इंडेक्स शॉर्ट टर्म में 57,000 तक गिर सकता है। ऊपर की तरफ, 59,300–59,400 के 20-डे EMA बैंड के एक अहम रेजिस्टेंस के तौर पर काम करने की उम्मीद है। इस ज़ोन से ऊपर के लगातार मूव से ही रिकवरी की संभावना का संकेत मिलेगा।

सिल्वर ETFs पर सुदीप शाह की राय

हालांकि, सिल्वर ने शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन लगता है कि यह अभी बहुत ज़्यादा ओवरबॉट ज़ोन में है। ऐसे में मौजूदा लेवल पर लॉन्ग जाने के लिए रिस्क-रिवॉर्ड का समीकरण सही नहीं है। मौजूदा लेवल पर नई लॉन्ग पोजीशन लेने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top