IndusInd Bank Q3 Results: मुनाफे में 89% की भारी गिरावट, ब्याज से इनकम भी हुई कम, चेक करें खास बातें – indusind bank q3 results net profit plunges 89 percent yoy to rupees 161 crore nii falls 13 percent share price closes red



IndusInd Bank Q3 Results: इंडसइंड बैंक ने आज इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने के बाद दिसंबर 2025 तिमाही के कारोबारी नतीजे जारी किए। दिसंबर तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 89% और ब्याज से शुद्ध इनकम यानी NII (नेट इंटेरेस्ट इनकम) भी 13% फिसल गया। इसका असर अब अगले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 27 जनवरी को स्टॉक मार्केट खुलने पर शेयरों पर दिख सकता है। आज की बात करें तो नतीजे पेश होने से पहले कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में बीएसई पर यह 1.04% की गिरावट के साथ ₹893.10 पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 1.50% टूटकर ₹889.00 तक आ गया था।

IndusInd Bank Q3 Results: खास बातें

चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में इंडसइंड बैंक का स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट 89% गिरकर ₹161 करोड़ पर आ गया। हालांकि वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में ₹445 करोड़ का घाटा होने के बाद प्रोविजंस में कमी के चलते बैंक के मुनाफे में तिमाही आधार पर तेजी आई। बैंक की ब्याज से शुद्ध इनकम यानी NII (नेट इंटेरेस्ट इनकम) भी सालाना आधार पर 13% गिरकर दिसंबर 2025 तिमाही में ₹4,562 करोड़ पर आ गई।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top