Market view : मौजूदा करेक्शन के बाद लार्जकैप आकर्षक हुए, लंबे नजरिए से थोड़ा-थोड़ा खरीदारी शुरू करें – market view large cap stocks have become attractive after the recent correction start buying gradually with a long-term perspective



Market outlook : बजट से पहले कमाई वाले सेक्टर्स और शेयर्स पर चर्चा करते हुए मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि वोलैटिली आज की सच्चाई है। बाजार में उतार-चढ़ाव कायम रहेगा। इसी माहौल में आपको कामकाज भी करना पड़ेगा। अगर हम देखें तो अभी भी लार्ज कैप में अच्छे मौके उभर कर आ रहे हैं। एफआईआई की बिकवाली में बहुत सारे लार्ज काप शेयरों में भी बिकवाली हुई है। अब इन लार्ज कैप शेयरों में खरीदारी के मौके दिख रहे हैं। मौजूदा करेक्शन के बाद लार्जकैप आकर्षक हुए हैं। इस गिरावट में हमें लंबे नजरिए से थोड़ा-थोड़ा खरीदारी शुरू करनी चाहिए। सारा पैसा एक साथ न लगाएं।

घरेलू इकोनॉमी से जुड़े शेयरों में निवेश की सलाह

इस समय ऐसे शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए जिनमें इंटरनेशनल घटनाओं से ज्यादा असर पड़ने की संभावना नहीं है। घरेलू इकोनॉमी से जुड़े शेयरों में निवेश की सलाह है। ट्रंप के सत्ता में रहने तक अगले तीन साल बाजार में वोलैटिलिटी बनी रही की संभावना है। ऐसे में अगर इस उठापटक में आपको अच्छे शेयर कम दाम में मिल जाते हैं तो लंबे नजरिए से निवेश करें।

बाजार इस समय ओवरसोल्ड, पॉजिटिव ट्रिगर से बाजार में तेजी संभव

सुदीप बंद्योपाध्याय की राय है कि बाजार इस समय ओवरसोल्ड लग रहा है। ऐसे में बजट में कोई अच्छी बात सामने आने या इंडिया-यूएस ट्रेड डील जैसे पॉजिटिव ट्रिगर से बाजार में तेजी संभव है। उनका मानना है कि गोल्ड-सिल्वर में इस साल भी ठीक-ठाक रिटर्न संभव। हालांकि गोल्ड-सिल्वर में पिछले साल जैसे रिटर्न की उम्मीद नहीं है। गोल्ड-सिल्वर में इस साल और 15-20% रिटर्न संभव है। वायर और केबल सेक्टर से सुदीप बंद्योपाध्याय की दूर रहने की सलाह है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top