Ashok Leyland Share: लाइफ हाई पर पहुंचा शेयर, 1 साल में दिया 90% का रिटर्न, जानें तेजी की वजह और आगे का मेगा प्लान – ashok leyland share this auto stock ran at a rapid pace beating the index know the reason and what is the company mega plan



Ashok Leyland Share: अशोक लेलैंड में जबरदस्त रफ्तार दिख रही है। शेयर लाइफ हाई पर पहुंच गया है। 1 साल में निफ्टी ऑटो इंडेक्स ना जहां केवल 22% ऊपर चढ़ा है । वहीं अशोक लेलैंड में करीब 90% की तेजी देखने को मिली है।

शेयर में तेजी का कारण

सिटी ने कहा कि MHCV और LCV सेगमेंट में जोरदार डिमांड देखने को मिल रही है। कंपनी ने माइनिंग के लिए खास तरह के ट्रक लॉन्च किए, जो इसके लिए काफी ग्रोथ के मौके देगा। ब्रोकरेज फर्म HSBC को भी माइनिंग में बड़े मौके दिख रहे हैं। स्विच मोबिलिटी इंडिया कारोबार H1FY26 में EBITDA और PAT पॉजिटिव होगा।

अशोक लेलैंड आगे का मेगा प्लान

कंपनी EV सेगमेंट को लेकर काफी एग्रेसिव नजर आ रही। फिलहाल EV में1650 यूनिट की ऑर्डर बुक है। साथ ही कंपनी E-बस टेंडर में भी दिलचस्पी दिखा रहे है। FY26 में 18,000 यूनिट एक्सपोर्ट की योजना है। अगले 2-3 साल में 25,000 यूनिट एक्सपोर्ट का लक्ष्य है। Q1FY27 में हिंदुजा लेलैंड फाइनेंस की लिस्टिंग की योजनाहै।

सरकार से पुराने स्क्रैप ट्रक पर पॉलिसी की मांग

कंपनी के MD & CEO शेनू अग्रवाल ने CNBC आवाज़ से खास बातचीत में कहा कि EV पोर्टफोलियो में आगे बेहतर ग्रोथ रहेगी। साथ ही उन्होंने कहां सरकार से पुराने स्क्रैप ट्रक पर पॉलिसी की मांग की है। कंपनी के कुल पोर्टफोलियो का लगभग 5% EV सेगमेंट से आता है। EV सेगमेंट में लगातार ग्रोथ जारी है। कमर्शियल व्हीकल्स के लिए बहुत अच्छा समय है। EV के लिए आगे का आउटलुक बहुत पॉजिटिव है। उनका कहना है कि बजट में स्क्रैप CV पर पॉलिसी लाने की मांग है। GST रिफॉर्म से CV सेगमेंट में बिक्री को रफ्तार मिली। दिसंबर में कंपनी ने करीब 20% की ग्रोथ दर्ज की है। डिफेंस सेगमेंट में कंपनी बहुत तेजी से आ रही है। एंटी-ड्रोन टेक्नोलॉजी पर भी कंपनी का फोकस है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top