Indigo Shares: मुनाफे में 78% की गिरावट पर 4% टूटा शेयर, खरीदारी का मौका या बेचकर निकलने का अलार्म? – should you buy or sell indigo parent interglobe aviation share price slips around 4 percent after q3 result check target price



Indigo Shares: चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2025 में मुनाफे में तेज गिरावट के बावजूद इंडिगो के शेयरों को लेकर ब्रोकरेज फर्मों का रुझान पॉजिटिव बना हुआ है। ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि दिसंबर तिमाही में इसे जो झटका लगा, वह कंपनी के कारोबार की बजाय एक बार की दिक्कतों और नियामकीय बदलाव के चलते थी। हालांकि इसके बावजूद शेयरों को झटका लगा और दिसंबर तिमाही में मुनाफे में करीब 78% की गिरावट पर शेयर करीब 4% टूट गए। हालांकि निचले स्तर पर खरीदारी से शेयरों ने थोड़ा संभलने की कोशिश की। फिलहाल बीएसई पर यह 2.08% की गिरावट के साथ ₹4811.50 पर है। इंट्रा-डे में यह 3.87% टूटकर ₹4723.60 तक आ गया था।

कंपनी के कारोबारी सेहत की बात करें तो दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 77.5% फिसलकर ₹549.8 करोड़ पर आ गया। इसे नए लेबर कोड्स के लागू होने से एक्सपेश्नल चार्जेज और 3-5 दिसंबर के बीच बड़े पैमाने पर फ्लाइट कैंसिलेशन और डिले से झटका लगा। हालांकि आगे को लेकर बात करें तो ब्रोकरेज फ्रमों का कहना है कि इंडिगो की बैलेंस शीट मजबूत बनी हुई है, इसके पास कैश बैलेंस अच्छा है और मार्च 2026 तिमाही में कैपेसिटी फिर से बढ़ने की संभावना है।

Indigo (InterGlobe Aviation) पर क्या रुझान है ब्रोकरेज फर्मों का?

ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने इंडिगो को फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस ₹6170 फिक्स किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि इंडिगो के लिए नियर टर्म आउटलुक भले ही नरम दिख रहा हो लेकिन मीडियम से लॉन्ग टर्म फंडामेंटल्स मजबूत बना हुआ है। यूबीएस के मुताबिक दिक्कतों के बावजूद इंडिगो के लिए दिसंबर तिमाही संतोषजनक रही और इंटरनेशनल विस्तार के दम पर मार्च 2026 तिमाही में मैनेजमेंट का करीब 10% कैपेसिटी ग्रोथ का आउटलुक इसके ग्रोथ की संभावनाओं को मजबूत कर रहा है। ब्रोकरेज फर्म ने मार्च 2026 तिमाही में अधिक लागत के अनुमान को लेकर चिंता तो जताई है लेकिन साथ ही यह भी कहा है कि मजबूत बेस से धीरे-धीरे यील्ड्स में धीरे-धीरे ही कमी आने की उम्मीद है।

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सिटी ने इंडिगो को ₹5700 के टारगेट प्राइस पर फिर से खरीदारी की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि FDIL (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशंस) से जुड़ी दिक्कतों का वित्तीय असर इंडिगो पर अनुमान से कम रहा और ऑपरेशनल मोर्चे पर नतीजे बड़े पैमाने पर उम्मीद के मुताबिक ही रहे। सिटी की रिपोर्ट में यह भी जिक्र हुआ है कि इंडिगो के लिए यील्ड्स उम्मीद से बेहतर है, ऑपरेशंस सामान्य हो रही है, बाजार हिस्सेदारी मजबूत बनी हुई और इंटरनेशनल रूट्स का विस्तार हो रहा है।

एक और ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस ₹6,000 पर फिक्स किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि इसका टैक्स से पहले का मुनाफा एक्सपेश्नल कॉस्ट के बावजूद उम्मीद से बेहतर था। गोल्डमैन का कहना है कि फोरेक्स को निकालकर इसकी लागत, खासतौर से विमान किराये की लागत अनुमान से कम रहीं, जबकि यील्ड और टिकटिंग आरएएसके (Revenue per Available Seat Kilometer) अनुमानों के मुताबिक ही रही। गोल्डमैन ने अपनी रिपोर्ट में मैनेजमेंट के अनुमान का भी जिक्र किया है जिसमें इंटरनेशनल ऑपरेशंस के दम पर मार्च 2026 तिमाही में करीब 10% के ASK ग्रोथ के आसार जताए गए हैं।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर पिछले साल 22 जनवरी 2025 को ₹3946.40 पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से यह सात ही महीने में 57.74% उछलकर 18 अगस्त 2025 को ₹6225.05 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top