Indian Bank Q3 Results: दिसंबर तिमाही में मुनाफा 7% बढ़ा; NPA घटा; शेयर 7% उछला – indian bank q3 results net profit jumps 7 percent in december quarter npa falls nii rises share up 7 percent



इंडियन बैंक ने 22 जनवरी को अक्टूबर-दिसंबर 2025 को खत्म हुई तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। बैंक​ का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 7.33 प्रतिशत बढ़कर 3,061.48 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले मुनाफा 2,852.36 करोड़ रुपये था। कुल इनकम लगभग 10 प्रतिशत बढ़कर 19663.34 करोड़ रुपये हो गई, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 17912.03 करोड़ रुपये थी।

बैंक ने शेयर बाजारों को बताया है कि दिसंबर 2025 तिमाही में उसकी नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) सालाना आधार पर 7.50 प्रतिशत बढ़कर 6,896 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले यह 6,415 करोड़ रुपये थी। प्रोविजन्स और कंटिंजेंसी घटकर 857 करोड़ रुपये के रहे, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 1,059 करोड़ रुपये के थे।

Indian Bank की एसेट क्वालिटी सुधरी

इंडियन बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है। दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) रेशियो घटकर 2.23 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले यह 3.26 प्रतिशत था। वहीं एक तिमाही पहले 2.60 प्रतिशत था। इसी तरह नेट NPA रेशियो भी कम होकर 0.15 प्रतिशत रह गया, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 0.21 प्रतिशत और सितंबर 2025 तिमाही में 0.16 प्रतिशत था।

दिसंबर 2025 तिमाही में बैंक के कुल डिपॉजिट सालाना आधार पर 12.62 प्रतिशत बढ़कर 7,90,923 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। एक साल पहले यह आंकड़ा 7,02,282 करोड़ रुपये था। दिसंबर 2025 के आखिर तक बैंक में सरकार के पास 73.84 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। वित्त वर्ष 2025 में इंडियन बैंक का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 62,002.16 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 10,918.29 करोड़ रुपये रहा।

शेयर एक साल में 73% मजबूत

इंडियन बैंक के शेयर में 22 जनवरी को तेजी है। BSE पर शेयर दिन में लगभग 7 प्रतिशत तक चढ़कर 907.85 रुपये के हाई तक गया। बैंक का मार्केट कैप 1.22 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। शेयर एक साल में 73 प्रतिशत और 6 महीनों में 44 प्रतिशत चढ़ा है। एक महीने में इसने 15 प्रतिशत की तेजी देखी है। नवंबर महीने में एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने शेयर के लिए ‘बाय’ रेटिंग के साथ 900 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया था।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top