Budget 2026 Expectations : बजट 2026 में PSU के प्राइवेटाइजेशन पर फोकस, साबित हो सकता है गेम चेंजर -एंट्रस्ट के कार्तिक एस – budget 2026 expectations focus on psu privatization in budget 2026 could prove to be a game changer karthik of entrust



Budget 2026 Expectations : एंट्रस्ट फैमिली ऑफिस में प्रोडक्ट और रिसर्च हेड कार्तिक एस का कहना है कि यूनियन बजट में मौजूदा योजनाओं को बेहतर बनाने,ज़्यादा असर वाले क्षेत्रों(हाई मल्टीप्लायर एरियाज) में खर्च बढ़ाने, वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और टैरिफ की वजह से प्रभावित एक्सपोर्ट सेगमेंट को और सपोर्ट देने पर फोकस रहने की संभावना है। उनका मानना ​​है कि इस बजट में PSU के प्राइवेटाइजेशन को तेज़ी से आगे बढ़ाने पर ज़ोर से सरकारी कंपनियों वैल्यू बढ़ेगी, कार्यक्षमता बेहतर होगी और प्रतिस्पर्धा करने की ताकत बढ़ेगी। वित्त मंत्री का यह कदम एक गेम चेंजर साबित हो सकता है।

मनीकंट्रोल को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा कि इस साल का बजट भू-राजनीतिक तनाव और ग्लोबल ट्रेड में परेशानियों के बीच फोकस में रहेगा। कई ग्रोथ को सपोर्ट करने वाले उपायों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाने के साथ कैपेक्स पर लगातार फोकस,डायरेक्ट टैक्स बेनिफिट और GST को तर्कसंगत बनाने जैसे उपाय शामिल हैं। ऐसे में अच्छी तरह से सोचे-समझे गए चुनिंदा सुधारों पर फोकस रहने की उम्मीद है।

इस बजट में वित्त मंत्री का फोकस मौजूदा योजनाओं को बेहतर बनाने,ज़्यादा असर वाले क्षेत्रों(हाई मल्टीप्लायर एरियाज) में खर्च बढ़ाने, वित्तीय अनुशासन बनाए रखने और टैरिफ की वजह से प्रभावित एक्सपोर्ट सेगमेंट को और सपोर्ट देने पर रहने की संभावना है। किसी बड़े बदलाव के बजाय चुनिंदा लक्षित सुधारों के साथ निरंतरता बनाए रखने की उम्मीद की जा सकती है। इस बजट में PSU के प्राइवेटाइजेशन को तेज़ी से आगे बढ़ाने पर ज़ोर से सरकारी कंपनियों वैल्यू बढ़ेगी, कार्यक्षमता बेहतर होगी और प्रतिस्पर्धा करने की ताकत बढ़ेगी। वित्त मंत्री का यह कदम एक गेम चेंजर साबित हो सकता है।

चुनिंदा PSU बैंक और एनर्जी PSU शेयर लग रहे हैं अच्छे

इस समय कुछ चुने हुए PSU बैंक और एनर्जी PSU आकर्षक लग रहे हैं। PSU बैंकों की हाल ही में री-रेटिंग हुई है। उन्हें सही क्रेडिट ग्रोथ, एसेट बुक में सुधार और उम्मीद के मुताबिक NIM में स्थिरता का फायदा मिला है। क्रेडिट में सुधार से आगे और री-रेटिंग हो सकती है। एनर्जी से जुड़े PSU ज़्यादा कैश फ्लो के साथ एग्जीक्यूशन-बेस्ड फेज में एंटर कर रहे हैं।

डिफेंस सेक्टर के कुछ PSU महंगे 

दूसरी ओर, डिफेंस सेक्टर के कुछ PSU महंगे लग रहे हैं। मजबूत ऑर्डर बुक और खर्चों को लेकर बढ़ते भरोसे की वजह से उनकी वैल्यूएशन में काफी बढ़ोतरी हुई है। कुछ सेगमेंट के वैल्यूएशन आकर्षक नजर आ रहे हैं। इसके चलते 2026 में कुछ सेलेक्टिव पीएसयू शेयरों में अल्फा रिटर्न मिल सकता है। मजबूत अर्निंग विजिबिलिटी वाले अच्छी तरह से मैनेज किए जा रहे PSU में आगे काफी अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

Budget 2026 Expectations Live: बजट 2026 में IT, टैक्स रिलीफ और वैश्विक चुनौतियों पर टिकी सभी की नजरें, जानिए क्या है इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की डिमांड

 बैंक, मेटल, ऑटो और कुछ कैपिटल गुड्स शेयर पसंद

कार्तिक एस. ने कहा कि बैंक, मेटल, ऑटो और कुछ कैपिटल गुड्स जैसे सेक्टरों को बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज़ोर, क्रेडिट ग्रोथ में तेज़ी और कंजम्पशन ट्रेंड्स में मजबूती से फायदा मिलेगा। टैरिफ की चुनौतियों से निपटने के लिए किए जाने वाले उपायों से एक्सपोर्ट-ओरिएंटेड इंडस्ट्रीज़ को काफ़ी मदद मिल सकती है। इससे उनकी ग्रोथ और तेज़ होगी।

एनर्जी और चुनिंदा IT सर्विसेज़ शेयर भी लग रहे अच्छे 

इसके अलावा, बढ़ती ग्लोबल डिमांड और टेक्नोलॉजिकल बदलावों के कारण एनर्जी और चुनिंदा IT सर्विसेज़ शेयर अच्छे नजर आ रहे हैं। बजट में प्राइवेटाइजेशन पर एक साफ़ पॉलिसी आने से चुनिंदा PSU स्टॉक्स में काफ़ी तेजी आ सकती है, जिससे उनके ग्रोथ की संभावनाएं बेहतर होंगी। कुल मिलाकर,जिन कंपनियों की कमाई की विजिबिलिटी मजबूत होगी और जिनका वैल्यूएशन अच्छा होगा उन्हें फ़ायदा होगा।

Budget expectations : बजट से मार्केट को मिल सकता है शॉर्ट टर्म सपोर्ट, मजबूत अर्निंग और स्टेबल मार्जिन वाले शेयरों पर ही रहे फोकस

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top