
सीएनबीसी-आवाज, मैनेजिंग एडिटर, अनुज सिंघल
कल सीरीज में दूसरी बार 25,500 इंट्राडे में टूटा। लेकिन क्लोजिंग बेसिस पर इसके ऊपर ही बंद हुए हैं। कोई लेवल अगर तीसरी बार टेस्ट हो तो अकसर टूट जाता है। स्क्रीन बता रही है कि 25,500 शायद ना बचे। और अगर 25,500 जोरदार तरीके से टूटा तो 25,100 यानी 200 DMA तक जाने का खतरा है। लेकिन जब तक 25,500 स्क्रीन पर ना टूटे तब तक उम्मीद रहेगी। कल बाजार को एक स्ट्रक्चरल झटका लगा है। नतीजे वहां खराब आ रहे हैं जहां उम्मीद नहीं थी। किसी ने नहीं सोचा था कि RIL और ICICI बैंक निराश करेंगे। बाजार के 3 सबसे बड़े बाहुबली इस महीने बाजार गिरा रहे हैं।
बाजार: आज के संकेत
डॉनाल्ड ट्रंप की जिद अब उन्हें अलग-थलग कर रही है। लग रहा है कि ट्रंप को दोस्त नहीं, सिर्फ चाटुकार चाहिए। अगर ट्रंप ग्रीनलैंड पर अड़े रहे तो NATO टूट सकता है। भारत को नए जियोपॉलिटिकल माहौल में अपने कदम संभालकर रखने होंगे। अभी तो ट्रंप जी को सिर्फ 1 साल हुआ है, अभी 3 साल बाकी हैं। ग्लोबल बाजारों में इस समय डर का माहौल है। हमारे बाजारों की अपनी खुद की दिक्कतें कम नहीं हैं। नतीजों के हिसाब से आज कोई बहुत बड़ा नंबर नहीं है। AU Bank, SRF, परसिस्टेंट और यूनाइटेड स्पिरिट्स के नतीजे आज आएंगे और ना ही किसी बड़े नतीजे पर आज बाजार को रिएक्शन देना है। आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी भी है, थोड़ी volatility हो सकती है। सबसे ज्यादा वॉल्यूम 25,500 पुट और 25,600 कॉल पर हुआ है। ऑप्शन राइटर की बेसिक रेंज 25,410-25,690 पर है।
बाजार: अब क्या करें?
बाजार इस समय एक चक्रव्यूह में फंसा हुआ है। ट्रेड डील पर उलझन, FIIs की बिकवाली और खराब नतीजों से बाजार परेशान है। इन सबके बावजूद, निफ्टी अभी भी अपने हाई से दूर नहीं है। लेकिन दिक्कत निफ्टी की नहीं है, वो तो देर-सवेर नया हाई लगा देगा। दिक्कत ये है कि 2026 की शुरुआत 2025 जैसी ही रही है। बाजार में गिनती के 30-40 शेयर हैं जो चल रहे हैं। अगर आपके पोर्टफोलियो में ये शेयर हैं तब ठीक है। अगर नहीं तो आपका पोर्टफोलियो लगातार नुकसान झेल रहा है। काफी फैंसी शेयर अपने हाई से 50-60% नीचे आ चुके हैं। पोर्टफोलियो के लिए ये एक bear मार्केट जैसा है। इस बाजार में ये जरूरी नहीं कि आप कब ले रहे हैं। इस बाजार में जरूरी है आप क्या ले रहे हैं
फेडरल बैंक का उदाहरण ले लीजिए। शुक्रवार को इंट्राडे में 10% भागने के बाद F&O के टॉप गेनर्स में शुमार हुआ। इस बाजार में ये उम्मीद मत रखिए कि मार्केट मेरे शेयर पर कब मेहरबान होगा। इस बाजार में खरीदारी आपको सिर्फ वहां करनी है जहां मार्केट मेहरबान है।
निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 25,475-25,525 (सीरीज का निचला स्तर) पर है जबकि अगला सपोर्ट 25,400 (ऑप्शंस के मुताबिक) पर है । पहला रजिस्टेंस 25,650-25,700 (ऑप्शंस के मुताबिक) पर है । बड़ा रजिस्टेस 25,750-25,800 (चार्ट के मुताबिक) पर रहा। दोनों तरफ के ट्रेड के लिए तैयार रहें। 1:1 से ज्यादा के रिस्क:रिवॉर्ड की उम्मीद ना करें।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी में अभी तक ट्रेलिंग स्टॉप लॉस नहीं ट्रिगर हुआ है और कल बैंक निफ्टी ने higher low बनाया है। जब तक 59,500 ना टूटे , बैंक निफ्टी कमजोर नहीं है। 59,700-59,800 की रेंज में खरीदें, स्टॉप लॉस 59,500 पर है । लेकिन अगर 59,500 टूटा तो बड़ा करेक्शन संभव है। ऊपर में 60,000-60,200 पर बड़ी रजिस्टेंस है 60,200 के ऊपर निकले तो बड़ी रैली मुमकिन है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।