Gainers & Losers: IndiGo, Bharat Coking Coal, Wipro और ICICI Bank समेत ये 10 स्टॉक्स, हफ्ते की धांसू शुरुआत – gainers losers indigo parent interglobe aviation bharat coking coal wipro icici bank and more stocks that gives return massively on 19 jan sensex nifty closes red



आज सेंसेक्स (Sensex) 324.17 प्वाइंट्स यानी 0.39% की फिसलन के साथ 83,246.18 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 108.85 प्वाइंट्स यानी 0.42% की गिरावट के साथ 25,585.50 पर बंद हुआ है।

IndiGo (InterGlobe Aviation) । मौजूदा भाव: ₹4927.00 (+3.97%)
पिछले महीने 3-5 दिसंबर के बीच इ़ंडिगो की 2,507 उड़ानें रद्द हुई थीं और 1,852 उड़ानों में देरी को लेकर डीजीसीए ने इंडिगो पर ₹22 करोड़ का जुर्माना लगाया जिसे जेफरीज ने काफी कम बताया। इस वजह से इंडिगो के शेयर इंट्रा-डे में 4.46% उछलकर ₹4950.00 पर पहुंच गया। इंडिगो पर जो जुर्माना लगा है, वह इसके वित्त वर्ष 2025 के सालाना मुनाफे के 0.31% के बराबर है।

JSW Infra । मौजूदा भाव: ₹273.30 (+6.07%)
तीन साल के पॉजिटिव आउटलुक और ब्रोकरेजेज के बुलिश रुझान पर जेएसडब्ल्यू इंफ्रा के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.58% उछलकर ₹279.75 पर पहुंच गए। जेफरीज ने जेएसडब्ल्यू इंफ्रा की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा और टारगेट प्राइस को ₹355 से बढ़ाकर ₹360 कर दिया। वहीं एक और ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने भी इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है और टारगेट प्राइस ₹400 पर फिक्स किया है।

Bharat Coking Coal । मौजूदा भाव: ₹40.66 (+76.78%)
₹1,071 करोड़ के आईपीओ को 143.85 गुना बोली मिलने के बाद आज भारत कोकिंग कोल के ₹23 के शेयर करीब 96% पर एंट्री के बाद इंट्रा-डे में ₹45.21 तक पहुंच गए यानी कि आईपीओ निवेशकों का मुनाफा 96.57% तक बढ़ गया।

Defrail Tech । मौजूदा भाव: ₹90.25 (+21.96%)
₹14 करोड़ के आईपीओ को 105.54 गुना बोली मिलने के बाद आज डिफ्रेल टेक के ₹74 के शेयर 28.38% पर एंट्री के बाद इंट्रा-डे में ₹99.75 तक पहुंच गए यानी कि आईपीओ निवेशकों का मुनाफा 34.80% तक बढ़ गया।

Advani Hotels & Resorts । मौजूदा भाव: ₹60.28 (+10.02%)
आडवाणी होटल्स एंड रिजॉर्ट्स ने खुलासा किया कि 23 जनवरी को होने वाली बोर्ड की बैठक में दिसंबर 2025 तिमाही के रिजल्ट के साथ-साथ बायबैक और डिविडेंड का फैसला होगा, तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 12.59% उछलकर ₹61.69 पर पहुंच गए।

RBL Bank । मौजूदा भाव: ₹302.30 (-7.01%)
क्रेडिट कॉस्ट में तेज उछाल के चलते आरबीएल बैंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.52% टूटकर ₹297.40 तक आ गए। क्रेडिट कार्ड पोर्टफोलियो में ज्यादा राइट-ऑफ के चलते बैंक की क्रेडिट कॉस्ट तिमाही आधार पर दिसंबर 2025 तिमाही में 40 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 2.5% पर पहुंच गई।

Laurus Labs । मौजूदा भाव: ₹1063.90 (-1.16%)
एनएसई पर प्रति शेयर ₹1,064.70 के भाव पर 1.44 लाख से अधिक शेयरों की ₹15.41 करोड़ में ब्लॉक डील पर लौरस लैब्स के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.26% टूटकर ₹1052.00 पर आ गए।

Wipro । मौजूदा भाव: ₹246.00 (-7.95%)
दिसंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे के बाद ब्रोकरेज फर्मों के बेयरेश रुझान पर विप्रो के शेयर आज इंट्रा-डे में 9.54% टूटकर ₹241.75 तक आ गया। वैश्विक ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने रिजल्ट के बाद विप्रो के शेयरों की रेटिंग “इक्वलवेट” से घटाकर “अंडरवेट” कर दी और टारगेट प्राइस भी घटाकर ₹270 से ₹242 कर दिया। कई दूसरे ब्रोकरेज फर्मों ने भी इसे लेकर अपने अनुमानों में कटौती की है।

Tata Motors PV । मौजूदा भाव: ₹343.90 (-2.74%)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर 10% टैरिफ लगाने की धमकी तो टाटा मोटर पैसेंजर वेईकल्स (Tata Motors PV) के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.27% टूटकर ₹338.50 पर आ गए। इस टैरिफ के चलते जगुआर लैंडर रोवर को करारा शॉक लग सकता है क्योंकि इसकी वैश्विक बिक्री में 22% हिस्सा अमेरिका का है।

Story continues below Advertisement

ICICI Bank । मौजूदा भाव: ₹1379.80 (-2.26%)
एनएसई पर प्रति शेयर ₹1,398.40 के भाव पर 1.68 लाख से अधिक शेयरों की ₹23.57 करोड़ में ब्लॉक डील पर आईसीआईसीआई बैंक के शेयर आज इंट्रा-डे में 3.66% टूटकर ₹1360.00 पर आ गए।



Source link

Scroll to Top