Hot stocks : निफ्टी की दिशा साफ नहीं, लेकिन इस हफ्ते इन 5 शेयरों में देखने को मिल सकता है जोरदार एक्शन – hot stocks niftys direction is unclear but these 5 stocks could see strong action this week



Hot stocks : SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल और डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि 20-डे EMA लगातार नीचे की ओर जा रहा है, जबकि 50-डे और 100-डे EMA ज़्यादातर फ्लैट हैं। ये बाजार की दिशा साफ न होने का संकेत। मोमेंटम इंडिकेटर भी इसी अनिश्चितता की ओर इशारा कर रहे हैं। उनका मानना ​​है कि मौजूदा प्राइस स्ट्रक्चर से नियर टर्म में निफ्टी IT इंडेक्स में एक बड़े ब्रेकआउट की संभावना बनती है। सुदीप शाह के इस हफ़्ते के लिए HCL टेक्नोलॉजीज और पंजाब नेशनल बैंक के शेयर पसंद है। इसके अलावा, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक,फेडरल बैंक और बैंक ऑफ़ इंडिया पर भी उनका बुलिश नज़रिया बरकरार है। इन शेयरों को सेक्टोरल और स्टॉक-स्पेसिफिक टेक्निकल मज़बूती दोनों का सपोर्ट मिल रहा है।

क्या आपको लगता है कि निफ्टी 50 अपने कंसोलिडेशन से ऊपर की ओर ब्रेकआउट करेगा?

5 जनवरी को 26,373 का नया ऑल-टाइम हाई बनाने के बाद, निफ्टी करेक्टिव फेज में आ गया है। खास बात यह है कि गिरावट 100-डे EMA के पास रुक गई है। यह एक अहम टेक्निकल सपोर्ट है जो पिछले पांच ट्रेडिंग सेशन से लगातार बना हुआ है। इंडेक्स अब इस ज़ोन के आसपास घूम रहा है, जो पैनिक-ड्रिवन सेलिंग के बजाय कंसोलिडेशन का संकेत दे रहा है।

वीकली चार्ट पर,निफ्टी ने एक डोजी कैंडल बनाई है, जो चल रहे Q3 अर्निंग्स सीज़न के बीच मार्केट पार्टिसिपेंट्स के बीच बढ़ती अनिश्चितता को दिखाती है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या यह कंसोलिडेशन अगले मूव से पहले सिर्फ़ एक ठहराव है, या फिर एक बड़े करेक्शन का संकेत है।

टेक्निकल नज़रिए से देखें तो बाजार का शॉर्ट-टर्म ट्रेंड कमज़ोर बना हुआ है। 20-डे EMA लगातार नीचे की ओर जा रहा है, जबकि 50-डे और 100-डे EMA लगभग फ्लैट हैं। ये बाजार की दिशा साफ न होने का संकेत है। मोमेंटम इंडिकेटर भी इसी अनिश्चितता की ओर इशारा कर रहे है,जिसमें डेली RSI लगातार 5 सेशन से 38.55–42.84 की छोटी रेंज में फंसा हुआ है। यह कमज़ोर मोमेंटम और ट्रेडर्स के बीच सतर्कता के साथ इंतज़ार करो और देखो वाले रवैये का साफ़ संकेत है। पिछले आंकड़ों पर नजर डालें तो पता चलता है कि मोमेंटम में इस तरह की लंबी गिरावट के बाद अक्सर एक तेज़ डायरेक्शनल ब्रेकआउट होता है,हालांकि इस स्टेज पर दिशा नहीं है।

आगे बाजार की दिशा तय करने में तीसरी तिमाही के नतीजों का अहम योगदान होगा। ऊपर की तरफ, 20-डे EMA के पास 25,900–25,950 का ज़ोन एक अहम रेजिस्टेंस एरिया होगा। निफ्टी के 25,950 से ऊपर जाने पर 26,200 की तरफ तेज़ी से उछाल आ सकता है और 26,500 अगला शॉर्ट-टर्म टारगेट होगा। इसके उलट, 25,500–25,450 का बैंड एक अहम सपोर्ट ज़ोन बना हुआ है। 25,450 से नीचे की गिरावट करेक्शन के एक बड़े दौर का दरवाज़ा खोल सकती है।

मोमेंटम और टेक्निकल इंडिकेटर्स में सुधार को देखते हुए, क्या आपको लगता है कि अगले हफ़्ते बैंक निफ्टी एक नया रिकॉर्ड हाई बनाएगा?

बैंक निफ्टी ने फ्रंटलाइन इंडेक्स के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन का सिलसिला पिछले हफ़्ते भी जारी रखा। जबकि मिड और स्मॉल कैप लगभग सपाट रहा। बैंकिंग इंडेक्स में 1.42% की बढ़त हुई, जिससे इसकी रिलेटिव लीडरशिप और मज़बूत हुई। वीकली टाइमफ्रेम पर, इंडेक्स ने एक माइनर लोअर शैडो के साथ एक बुलिश कैंडल बनाई है, जो बताता है कि गिरावट पर खरीदारी की दिलचस्पी बनी हुई है।

बैंक निफ्टी-निफ्टी रेश्यो 132-हफ़्ते के हाई पर पहुंच गया है, जो साफ़ तौर पर लगातार बेहतर प्रदर्शन के दौर बने रहने का संकेत है। स्ट्रक्चर के हिसाब से,ट्रेंड मज़बूती से पॉजिटिव बना हुआ है, इंडेक्स अपने अहम मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है। मोमेंटम इंडिकेटर्स भी सपोर्टिव बने हुए हैं, क्योंकि डेली RSI 60 के निशान से ऊपर बना हुआ है और लगातार ऊपर की ओर ट्रेंड कर रहा है।

आगे हेवीवेट HDFC बैंक और ICICI बैंक के Q3 नतीजों के ऐलान अहम ट्रिगर का काम कर सकते हैं और इंडेक्स की अगली चाल को तय कर सकते हैं। लेवल्स के नज़रिए से, 60,400–60,500 का ज़ोन एक अहम रेजिस्टेंस एरिया के रूप में काम कर सकता है। 60,500 से ऊपर की मज़बूत क्लोजिंग 61,200 की ओर तेज़ी का रास्ता खोल सकती है। इससे बैंक निफ्टी नियर टर्म में 62,000 तक ऊपर जा सकता है। नीचे की ओर तत्काल सपोर्ट 59,300–59,400 के बैंड में है।

क्या आपको डेली चार्ट पर निफ्टी IT में कप-एंड-हैंडल पैटर्न बनता दिख रहा है? अगर हां, तो क्या यह आने वाले समय में एक बड़े ब्रेकआउट का संकेत है?

हां, निफ्टी IT इंडेक्स के डेली चार्ट पर कप और हैंडल जैसा पैटर्न साफ़ दिख रहा है। मौजूदा प्राइस स्ट्रक्चर आने वाले समय में एक बड़े ब्रेकआउट की संभावना को सपोर्ट करता है। इंडेक्स अपने अहम मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जो लगातार मज़बूती बने रहने का संकेत है। इसके साथ ही डेली RSI 60 के लेवल को पार करने वाला है, जो आमतौर पर बेहतर मोमेंटम को दिखाता है। ये सभी फैक्टर मिलकर आने वाले समय में ऊपर की ओर ब्रेकआउट की संभावना को मज़बूत करते हैं।

अगले हफ़्ते के लिए आपके टॉप दो स्टॉक पिक्स कौन से हैं?

HCL टेक्नोलॉजीज

HCL टेक्नोलॉजीज ने डेली चार्ट पर डाउनवर्ड-स्लोपिंग ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट दिया है,जो ट्रेंड रिवर्सल का संकेत है। स्टॉक को 5 जनवरी को अपने 50-डे और 200-डे के EMA के संगम के पास मज़बूत सपोर्ट मिला और तब से यह लगातार ऊपर जा रहा है। मोमेंटम इंडिकेटर सपोर्टिव बने हुए हैं, RSI ऊपर की ओर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा, ADX पर DI+ का DI- से ऊपर जाना बुलिश फोर्स के मज़बूत होने का संकेत है।

निफ्टी IT/निफ्टी रेश्यो में रेश्यो लाइन भी अपने पिछले हाई से ऊपर निकल गई है, जो आगे और बेहतर परफॉर्मेंस का संकेत दे रही है। स्टॉक रैली को लीड करने के लिए तैयार है। इसलिए, इस स्टॉक में 1,700-1,690 रुपये के ज़ोन में 1,630 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ खरीदारी की सलाह होगी। ऊपर की तरफ, यह शॉर्ट टर्म में 1,850 रुपये के लेवल को टेस्ट कर सकता है।

पंजाब नेशनल बैंक

PNB ने डेली चार्ट पर वॉल्यूम में अच्छी बढ़ोतरी के साथ एक हॉरिजॉन्टल ट्रेंडलाइन रेजिस्टेंस ब्रेकआउट दिया है। 127.5–128.5 रुपये का ज़ोन, जो पहले एक मज़बूत सप्लाई एरिया था, अब निर्णायक रूप से पार हो गया है। खास बात यह है कि स्टॉक लगातार दो सेशन से अपर बोलिंगर बैंड के ऊपर बंद हुआ है। ये मज़बूत मोमेंटम और ज़बरदस्त खरीदारी का संकेत है। ऐसा अक्सर ट्रेंडिंग मूव के शुरुआती दौर में देखने को मिलता है।

ADX लगातार बढ़ रहा है,जो बुलिश ट्रेंड की मज़बूती का संकेत देता है। इसके अलावा, निफ्टी PSU बैंक/निफ्टी रेश्यो तेज़ी से ऊपर जा रहा है। ये PSU बैंकिंग सेक्टर में साफ़ तौर पर बेहतर परफॉर्मेंस को दिखाता है। ऐसे में इस स्टॉक को 133-132 रुपये के ज़ोन में 127 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ खरीदने की सलाह होगी। ऊपर की तरफ, यह शॉर्ट टर्म में 145 रुपये के लेवल को टेस्ट कर सकता है।

क्या आप AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, फेडरल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया पर बुलिश नजरिया बनाए हुए हैं?

हां, AU स्मॉल फाइनेंस बैंक, फेडरल बैंक और बैंक ऑफ इंडिया पर बुलिश नज़रिया बना हुआ है। इनको सेक्टोरल और स्टॉक-स्पेसिफिक टेक्निकल मज़बूती दोनों का सपोर्ट मिल रहा है।

निफ्टी के मुकाबले उनके संबंधित रेशियो चार्ट पर नए ब्रेकआउट और बढ़ती रेशियो लाइन से पता चलता है कि प्राइवेट बैंक और PSU बैंक दोनों ही बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। ये लगातार बने रिलेटिव स्ट्रेंथ का संकेत है।

बैंक ऑफ इंडिया ने डेली चार्ट पर वॉल्यूम में बढ़ोतरी के साथ एक हॉरिजॉन्टल ट्रेंडलाइन ब्रेकआउट दिया है। स्टॉक अपने अहम मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जबकि MACD सिग्नल लाइन और ज़ीरो लाइन दोनों से ऊपर बना हुआ है, जो पॉजिटिव मोमेंटम की पुष्टि करता है। प्राइस एक्शन और इंडिकेटर सेटअप मौजूदा तेज़ी के जारी रहने की गुंजाइश दिखा रहे हैं।

Budget expectations : बजट से मार्केट को मिल सकता है शॉर्ट टर्म सपोर्ट, मजबूत अर्निंग और स्टेबल मार्जिन वाले शेयरों पर ही रहे फोकस

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top