YES Bank Share: यस बैंक के शेयर 3% टूटे, लेकिन ICICI सिक्योरिटीज ने बढ़ाया टारगेट प्राइस, जानें पूरी डिटेल्स – yes bank share price falls 3 percent post q3 results but icici securities raise target price to 24



YES Bank Shares: यस बैंक के शेयरों में आज 19 जनवरी को दिसंबर तिमाही के नतीजों के ऐलान के बाद दबाव देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में शेयर करीब 3% तक लुढ़क गए। शुद्ध मुनाफे में मजबूत उछाल के बावजूद शेयर बाजार का रिएक्शन इसे लेकर नेगेटिव रहा। सुबह 10 बजे के करीब बीएसई पर YES बैंक के शेयर 3.11% गिरकर 22.73 रुपये के निचले स्तर तक आ गए।

यस बैंक का शुद्ध मुनाफा दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 55% की बढ़त के साथ 951.6 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 612.3 करोड़ रुपये रहा था। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 11% बढ़कर 2,465.6 करोड़ रुपये हो गई, जबकि नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) 2.4% से बढ़कर 2.6% पर पहुंच गया।

ICICI सिक्योरिटीज की राय

ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक, शेयर के लिए डाउनसाइड रिस्क तब बन सकता है अगर डिलिंक्वेंसी में तेज बढ़ोतरी होती है। वहीं, अपसाइड रिस्क लेगेसी NPA और SR (सिक्योरिटी रिसीप्ट्स) पोर्टफोलियो की मजबूत रिकवरी से जुड़ा है।

Q3 में क्या रहा पॉजिटिव?

ब्रोकरेज ने कहा कि YES बैंक ने उम्मीद से बेहतर मुनाफा दर्ज किया, जिसकी बड़ी वजह लगभग न के बराबर क्रेडिट कॉस्ट, बेहतर स्लिपेज और SR रिडेम्प्शन से बड़े पैमाने पर प्रोविजन रिवर्सल रहे। बैंक ने करीब 550 करोड़ रुपये के प्रोविजन SR रिडेम्प्शन से रिवर्स किए, जिससे कुल क्रेडिट कॉस्ट लगभग शून्य रही।

हालांकि, लोन ग्रोथ सुस्त रही और सालाना आधार पर सिर्फ 5% बढ़ी, लेकिन CASA ग्रोथ बेहतर बनी रही। ICICI सिक्योरिटीज के मुताबिक, खराब स्प्रेड के बावजूद NIM तिमाही आधार पर 12 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 2.6% पर पहुंच गया, जिसका एक कारण RIDF एक्सपोजर का घटकर कुल एसेट्स का 7% रहना है।

एसेट क्वालिटी में सुधार, लेकिन कुछ चिंताएं बरकरार

ICICI सिक्योरिटीज ने कहा कि यस बैंक के स्लिपेज में तेजी से सुधार हुआ और यह लेवल घटकर 1.6 परसेंट हो गया, जो पिछली आठ तिमाहियों में सबसे कम है। उसने कहा कि PL और क्रेडिट कार्ड ग्रॉस स्लिपेज में भी अच्छी कमी आई है। हालांकि, रिटेल स्लिपेज घटने के बावजूद अब भी 3.4% (एनुअलाइज्ड) के ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।

नेट नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (NNPA) 0.3% पर स्थिर रहा, जबकि प्रोविजन कवरेज रेशियो (PCR) तिमाही आधार पर बढ़कर 83% हो गया। SMA-1 और SMA-2 लोन भी 1.5% पर स्थिर रहे।

RoA कई तिमाही के हाई पर

ब्रोकरेज के मुताबिक, बैंक का रिटर्न ऑन एसेट (RoA) 0.9% तक पहुंच गया, जो कई तिमाहियों का उच्च स्तर है और 1% के करीब आता दिख रहा है। यह YES बैंक की टर्नअराउंड कहानी के लिए एक अहम संकेत माना जा रहा है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।



Source link

Scroll to Top