BHEL Q3 Result: मुनाफे में 191% का तगड़ा उछाल, शेयरों की खरीदारी से पहले चेक करें रिजल्ट की खास बातें – bhel q3 results other income aids profit growth margin expands share price in red zone



BHEL Q3 Result: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में शुमार भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के शेयरों में आज काफी उठा-पटक दिखी। भेल को दिसंबर 2025 तिमाही में हायर अदर इनकम के दम पर 191% से अधिक मुनाफा हासिल हुआ तो कंपनी का रेवेन्यू भी इस दौरान 16% से अधिक बढ़ गया। हालांकि कंपनी के रेवेन्यू की ग्रोथ उम्मीद से कमजोर रही और ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी के मुनाफे की रफ्तार सुस्त रही। शेयरों की बात करें तो फिलहाल बीएसई पर यह 2.56% की गिरावट के साथ ₹258.75 (BHEL Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 3.11% टूटकर ₹257.30 तक आ गया था।

BHEL Q3 Results: खास बातें

दिसंबर 2025 तिमाही में भेल का रेवेन्यू सालाना आधार पर 16.4% बढ़कर ₹8,473 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा भी 191.04% उछलकर ₹390 करोड़ पर पहुंच गया। इसे हायर अदर इनकम से सपोर्ट मिला जोकि दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर दोगुना से अधिक बढ़कर ₹108 करोड़ से बढ़कर ₹219 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो भेल का EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 79% बढ़कर ₹546 करोड़ पर पहुंच गया तो ऑपरेटिंग मार्जिन भी 4.2% से 6.4% पर पहुंच गया। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग के सर्वे में कंपनी को ₹8,827 करोड़ के रेवेन्यू और ₹704 करोड़ के ऑपरेटिंग प्रॉफिट का अनुमान लगाया गया था।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top