
बीते सप्ताह के दौरान देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 3 का मार्केट कैप ₹75,855.43 करोड़ बढ़ गया। सबसे ज्यादा फायदे में SBI रहा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 5.89 अंक गिरा। निफ्टी 11.05 अंक चढ़ा।
ICICI Bank, SBI और इंफोसिस का मार्केट कैप ₹75,855.43 करोड़ बढ़ा। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, TCS, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और L&T के मार्केट कैप में ₹75,549.89 करोड़ की गिरावट आई।
SBI का मार्केट कैप ₹39,045.51 करोड़ बढ़कर ₹9,62,107.27 करोड़ हो गया। इंफोसिस का ₹31,014.59 करोड़ बढ़कर ₹7,01,889.59 करोड़ और ICICI Bank का ₹5,795.33 करोड़ बढ़कर ₹10,09,470.28 करोड़ हो गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप ₹23,952.48 करोड़ घटकर ₹19,72,493.21 करोड़ हो गया। L&T का मार्केट कैप ₹23,501.8 करोड़ घटकर ₹5,30,410.23 करोड़, HDFC Bank का ₹11,615.35 करोड़ घटकर ₹14,32,534.91 करोड़ रह गया।
भारती एयरटेल का मार्केट कैप ₹6,443.38 करोड़ घटकर ₹11,49,544.43 करोड़, बजाज फाइनेंस का ₹6,253.59 करोड़ घटकर ₹5,91,447.16 करोड़, HUL का ₹3,312.93 करोड़ घटकर ₹5,54,421.30 करोड़, TCS का ₹470.36 करोड़ घटकर ₹11,60,212.12 करोड़ रह गया।