
Stocks to Buy: दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजों का सीजन शुरू हो चुका है। ब्रोकरेज हाउसेज ने कई बड़े स्टॉक्स पर अपनी राय अपडेट की है। Motilal Oswal, Nomura, Nuvama, UBS और Jefferies जैसी टॉप रिसर्च फर्म्स की रिपोर्ट के आधार पर हमने बैंकिंग, फाइनेंस, ऑटो और कंज्यूमर सेक्टर के 10 स्टॉक्स को शॉर्टलिस्ट किया है, जो 70% तक का रिटर्न दे सकते हैं।
Nomura ने Infosys पर ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखते हुए ₹1,810 का टारगेट दिया है, जो करीब 13% अपसाइड दिखाता है। ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी की गाइडेंस अपग्रेड से मैक्रो अनिश्चितता के बावजूद ग्रोथ विजिबिलिटी बेहतर हुई है।
Infosys को $4.85 अरब के बड़े डील ऑर्डर्स मिले हैं। साथ ही AI से जुड़े छह बड़े अवसर-जैसे AI इंजीनियरिंग, डेटा प्लेटफॉर्म और सॉफ्टवेयर मॉडर्नाइजेशन मीडियम टर्म ग्रोथ को सपोर्ट कर सकते हैं।
Nomura ने ITC Hotels पर कवरेज शुरू करते हुए ‘Buy’ रेटिंग दी है और ₹230 का टारगेट रखा है। यह अगले 12 महीनों में करीब 20% रिटर्न का संकेत देता है।
ब्रोकरेज का मानना है कि हाई-सिंगल डिजिट RevPAR ग्रोथ, मजबूत ARR और नए खुले होटल्स में बेहतर ऑक्यूपेंसी कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट करेगी।
Jefferies ने HDB Financial Services पर ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है और ₹920 का टारगेट दिया है, जो करीब 20% अपसाइड दिखाता है।
Q3 में कंपनी का मुनाफा 36% बढ़कर ₹640 करोड़ पहुंच गया। प्रोविजन कम रहे और फी इनकम ज्यादा रही। AUM 12% बढ़कर ₹11.49 लाख करोड़ हो गया, जबकि NIM 8.1% पर पहुंच गया।
Nomura ने Indian Hotels (IHCL) पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और ₹830 का टारगेट रखा है, जो करीब 22.4% ऊपर जाने का संकेत है।
ब्रोकरेज के मुताबिक, ADR ग्रोथ मजबूत बनी रह सकती है क्योंकि प्रमुख बिजनेस शहरों में होटल रूम सप्लाई सीमित है। FY25-30 के बीच नई सप्लाई बहुत सीमित रहने की उम्मीद है।
Motilal Oswal ने HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी पर ‘Buy’ रेटिंग दी है और ₹3,200 का टारगेट रखा है। यह मौजूदा स्तर से करीब 25% तेजी दिखाता है।
ब्रोकरेज को FY25-FY28 के दौरान रेवेन्यू, EBITDA और PAT में 16% CAGR और AUM में 18% CAGR की उम्मीद है। कर्मचारी खर्च बढ़ने के बावजूद कंपनी का EBITDA मार्जिन 81.5% पर मजबूत बना हुआ है।
Jefferies ने ICICI लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है और ₹2,400 का टारगेट दिया है, जो करीब 27% ऊपर है।
Q3 के नतीजे लेबर कोड से जुड़े एकमुश्त खर्च हटाने के बाद अनुमान के आसपास रहे। हालांकि, मोटर इंश्योरेंस में ज्यादा लॉस रेशियो के चलते प्रॉफिटेबिलिटी पर दबाव रहा।
Anand Rathi ने TBO Tek पर अपना BUY कॉल बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹2,000 कर दिया है, जो पहले ₹1,725 था। यह मौजूदा से करीब 32% रिटर्न मिलने का संकेत देता है।
ब्रोकरेज का कहना है कि Classic Vacations के अधिग्रहण (अक्टूबर 2025 में इंटीग्रेशन) के बाद TBO Tek की ग्लोबल ट्रैवल डिस्ट्रीब्यूशन में पकड़ और मजबूत हुई है। होटल सेगमेंट में तेज ग्रोथ, इंटरनेशनल मार्केट में विस्तार, भारत बिजनेस में स्थिरता के संकेत और नए ट्रैवल एजेंट्स की बढ़ती हिस्सेदारी कंपनी के लिए अहम ग्रोथ ड्राइवर हैं।
UBS का मानना है कि Max Healthcare में हालिया कैपेसिटी एडिशन के बाद ग्रोथ विजिबिलिटी बेहतर हुई है। ब्रोकरेज ने ₹1,475 का टारगेट दिया है, जो करीब 45% अपसाइड दिखाता है।
नए हॉस्पिटल बेड्स और बेहतर ऑक्यूपेंसी से आने वाले समय में कमाई में मजबूती आने की उम्मीद है।
Nuvama ने Just Dial पर ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखी है और ₹1,100 का टारगेट दिया है। मौजूदा भाव ₹722 के मुकाबले यह करीब 52% तेजी का संकेत है।
रेवेन्यू ग्रोथ भले सीमित हो, लेकिन शॉर्ट टर्म में प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार हुआ है। EBITDA मार्जिन 31.2% रहा, जो अनुमान से बेहतर है।
Emmvee Photovoltaic Power
Jefferies ने Emmvee Photovoltaic Power पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹320 का टारगेट दिया है। यह अगले 12 महीनों में 70% से ज्यादा रिटर्न की संभावना दिखाता है।
ब्रोकरेज का मानना है कि भारत में सोलर इंस्टॉलेशन FY25-FY28 के दौरान 24% CAGR से बढ़ेगा। TOPCon टेक्नोलॉजी में शुरुआती एंट्री, DCR से जुड़ी मजबूत प्रॉफिटेबिलिटी और मजबूत बैलेंस शीट कंपनी को बढ़त देती है।
Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।