ICICI Bank Q3 Results: दिसंबर तिमाही में झटका, मुनाफा 4% गिरा; एसेट क्वालिटी सुधरी – icici bank q3 results net profit falls 4 percent in december quarter asset quality improved income up 2 percent 



ICICI Bank December Quarter Results: प्राइवेट सेक्टर के ICICI Bank ने अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। तिमाही के दौरान बैंक का स्टैंडअलोन शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4 प्रतिशत घटकर 11317.86 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले मुनाफा 11792.42 करोड़ रुपये था। बैंक की कुल इनकम एक साल पहले से लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 49334 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 48367.87 करोड़ रुपये थी।

ICICI Bank ने शेयर बाजारों को बताया कि दिसंबर 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर उसकी कुल ब्याज आय 41965.84 करोड़ रुपये की रही। एक साल पहले यह 41299.82 करोड़ रुपये थी।शुद्ध ब्याज आय (NII) 7.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 21932 करोड़ रुपये हो गई, जबकि दिसंबर 2024 तिमाही में यह 20371 करोड़ रुपये थी।



Source link

Scroll to Top