
Reliance Industries Q3 Results : भारत की सबसे वैल्यूएबल कंपनी, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने चालू फाइनेंशियल ईयर 2026 के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3) के नतीजे घोषित कर दिए। आज आए नतीजों के मुताबिक डिजिटल सर्विसेज़, O2C और रिटेल बिज़नेस की मजबूती की वजह से Q3 FY26 में कंपनी की कुल रेवेन्यू सालाना आधार पर 10% बढ़कर 2.94 लाख करोड़ रुपयेपर रही है। पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 2.67 लाख करोड़ रुपये रहा था।
तीसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 1.6 प्रतिशत बढ़कर 22,290 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि टैक्स से पहले का प्रॉफिट 3.7 प्रतिशत बढ़कर 29,697 करोड़ रुपये पर रहा है।
तीसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड EBITDA 6.1 प्रतिशत बढ़कर 50,932 करोड़ रुपये रहा है। डिजिटल सर्विसेज़ और O2C सेगमेंट कई कमाई में बढ़ोतरी से EBITDA को सपोर्ट मिला है।
कंपनी के ऑयल टू केमिकल (O2C) बिज़नेस को ट्रांसपोर्टेशन फ्यूल क्रैक में तेज़ बढ़ोतरी से फायदा हुआ है। ट्रांसपोर्टेशन फ्यूल क्रैक में तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 62-106 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।O2C EBITDA पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत बढ़कर 16,507 करोड़ रुपये रहा है।
(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।