Gainers & Losers: Infosys, Groww, Polycab और ONGC समेत ये 10 स्टॉक्स, वीकेंड बना शानदार – gainers losers infosys groww polycab ongc and more stocks that gives return massively on 16 jan sensex nifty closes green



Gainers & Losers: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 187.64 प्वाइंट्स यानी 0.23% के उछाल के साथ 83,570.35 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 28.75 प्वाइंट्स यानी 0.11% की बढ़त के साथ 25,694.35 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

IndiaMART InterMESH । मौजूदा भाव: ₹2288.85 (+8.26%)
नालंदा इक्विटी फंड ने प्रति शेयर ₹2110 के औसतन भाव पर इंडियामार्ट इंटरमेश के 11 लाख शेयर करीब ₹232 करोड़ में खरीदे तो इसके भाव आज इंट्रा-डे में 9.02% उछलकर ₹2304.95 पर पहुंच गए। ये शेयर स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक ने बेचे थे।

Infosys । मौजूदा भाव: ₹1689.40 (+5.65%)
दिसंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे पर अमेरिकी मार्केट में इंफोसिस का ADR (अमेरिकर डिपॉजिटरी रिसीट्स) करीब 10% उछला और अब भारतीय मार्केट में भी इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 5.88% उछलकर ₹1693.00 पर पहुंच गए। आज यह सेंसेक्स का टॉप गेनर है।

LTIMindtree । मौजूदा भाव: ₹6299.00 (+4.46%)
सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) से ₹3000 करोड़ का Insight 2.0 प्रोजेक्ट मिलने पर एलटीआईमाइंडट्री के शेयर आज इंट्रा-डे में 5.69% उछलकर ₹6373.20 पर पहुंच गए। यह प्रोजेक्ट देश के नेशनल टैक्स एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म के मॉडर्नाइजेशन के लिए एक AI-पावर्ड प्रोग्राम बनाने का है।

Groww (Billionbrains Garage Ventures) । मौजूदा भाव: ₹173.55 (+5.66%)
दिसंबर 2025 तिमाही के रिजल्ट के बाद ग्रो की पैरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स के शेयरों की मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा और टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹190 किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 9.44% उछलकर ₹179.75 पर पहुंच गए।

ICICI Pru AMC । मौजूदा भाव: ₹2933.55 (+7.24%)
दिसंबर 2025 तिमाही के धमाकेदार नतीजे और ₹14.85 के डिविडेंड पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के शेयर आज इंट्रा-डे में 8.64% उछलकर ₹2971.95 पर पहुंच गए। दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 45.1% बढ़कर ₹917.1 करोड़ और रेवेन्यू 23.5% उछलकर ₹1,514.7 करोड़ पर पहुंच गया।

Panorama Studios । मौजूदा भाव: ₹39.21 (+3.10%)
मलयालम फिल्मों के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए पनोरमा स्टूडियोज ने सेंचुरी फिल्म्स के साथ रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 3.58% उछलकर ₹39.39 पर पहुंच गए।

L&T Tech । मौजूदा भाव: ₹3919.50 (-7.67%)
एलएंडटी टेक ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपना गाइडेंस किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 8.34% टूटकर ₹3891.05 पर आ गए। पहले कंपनी ने रेवेन्यू में डबल-डिजिट कॉन्स्टेंट-करेंसी ग्रोथ का अनुमान जताया था लेकिन अब मिड-सिंगल-डिजिट ग्रोथ पर आ गई है। कंपनी अब रेवेन्यू बढ़ाने के बजाय मार्जिन में सुधार को प्राथमिकता दे रही है।

Polycab India । मौजूदा भाव: ₹7130.95 (-2.60%)
दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर ऑपरेटिंग प्रॉफिट 34% बढ़कर ₹966 करोड़ पर पहुंचने के बावजूद ऑपरेटिंग मार्जिन के फिसलकर 13.8% से 12.7% पर आने के चलते पॉलीकैब इंडिया के शेयर आज इंट्रा-डे में 4.06% टूटकर ₹7023.75 पर आ गए।

ONGC । मौजूदा भाव: ₹247.30 (-0.36%)
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव हल्का होने पर वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतें 3-4% गिरी तो ओएनजीसी के शेयर आज इंट्रा-डे में 2.26% टूटकर ₹242.60 पर आ गए।

Story continues below Advertisement

AMAL Ltd । मौजूदा भाव: ₹561.45 (-12.07%)
दिसंबर 2025 तिमाही में अमाल लिमिटेड का रेवेन्यू सालाना आधार पर 36.68% बढ़कर ₹62.60 करोड़ पर पहुंचा लेकिन ऑपरेटिंग प्रॉफिट गिरकर ₹8.10 करोड़ और मार्जिन 44.6% से गिरकर 12.9% पर आया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 14.57% टूटकर ₹545.50 पर आ गए। इसका मुनाफा भी इस दौरान 69.70% गिर गया।



Source link

Scroll to Top