
Stock in Focus: पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) सेगमेंट की Transrail Lighting Limited को बड़े ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कुल ₹527 करोड़ के नए ऑर्डर हासिल किए हैं। Transrail Lighting सिविल, रेलवे, पोल्स और लाइटिंग के साथ-साथ सोलर EPC जैसे क्षेत्रों में भी काम करती है।
किन सेगमेंट से आए हैं ये ऑर्डर?
Transrail Lighting को मिले नए ऑर्डर पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) और पोल्स एवं लाइटिंग सेगमेंट से जुड़े हुए हैं। ये ऑर्डर Transrail के लिए सिर्फ वैल्यू के लिहाज से ही नहीं, बल्कि रणनीतिक तौर पर भी अहम माने जा रहे हैं।
इन नए प्रोजेक्ट्स के जरिए Transrail ने MENA यानी मिडिल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका क्षेत्र के साथ-साथ अफ्रीका में अपनी मौजूदगी को और मजबूत किया है। कंपनी लंबे समय से इन क्षेत्रों में विस्तार पर फोकस कर रही है और ताजा ऑर्डर उसी रणनीति को आगे बढ़ाते हैं।
इसके साथ ही भारत में कंपनी ने HTLS री-कंडक्टोरिंग यानी हाई टेम्परेचर लो सैग कंडक्टर की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता भी जोड़ी है, जिससे उसकी तकनीकी ताकत और बढ़ गई है।
₹5,637 करोड़ का ऑर्डर इनफ्लो
₹527 करोड़ के इन नए ऑर्डर्स के बाद FY26 में Transrail का कुल ऑर्डर इनफ्लो ₹5,637 करोड़ तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा दिखाता है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में कंपनी की ऑर्डर बुक लगातार मजबूत बनी हुई है।
कंपनी ने यह भी बताया है कि उसके पास इस समय ₹2,800 करोड़ से ज्यादा की L1 पोजिशन है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में और नए ऑर्डर मिलने की मजबूत संभावना बनी हुई है और कंपनी को आगे की ग्रोथ को लेकर अच्छी विजिबिलिटी मिल रही है।
MD & CEO ने क्या कहा?
Transrail Lighting के MD & CEO Randeep Narang ने कहा कि ₹527 करोड़ के नए ऑर्डर Transrail के लिए एक अहम माइलस्टोन हैं। उनके मुताबिक, कंपनी लगातार नए भौगोलिक क्षेत्रों और अलग-अलग बिजनेस वर्टिकल्स में अपना विस्तार कर रही है।
उन्होंने कहा कि MENA पावर ट्रांसमिशन मार्केट में बढ़ती मौजूदगी और भारत में HTLS री-कंडक्टोरिंग क्षमता का जुड़ना कंपनी की तकनीकी गहराई को और मजबूत करता है। FY26 में अब तक ₹5,637 करोड़ के ऑर्डर इनफ्लो और ₹2,800 करोड़ की L1 पाइपलाइन के साथ कंपनी को आगे भी टिकाऊ ग्रोथ की मजबूत उम्मीद है।
Transrail के शेयरों का हाल
Transrail Lighting के शेयर बुधवार, 14 जनवरी को NSE पर 0.33 प्रतिशत चढ़कर ₹486.85 पर बंद हुआ। कंपनी के शेयरों में पिछले कुछ समय से सुस्ती देखने को मिल रही है। पिछले 1 महीने में स्टॉक 19.22% गिरा है। वहीं, 6 महीने में यह 35.22% नीचे आया है। कंपनी का मार्केट कैप 6.54 करोड़ रुपये है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।