
Stock in Focus: इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया लिमिटेड (Vishnu Prakash R Punglia Limited) ने को बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने बुधवार, 14 जनवरी को बताया कि North Western Railway ने कंपनी को जयपुर-सवाई माधोपुर डबलिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट को समाप्त करने का नोटिस जारी किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट रेलवे लाइन के डबलिंग से जुड़े निर्माण कार्यों के लिए दिया गया था।
किन-किन कामों का था यह कॉन्ट्रैक्ट?
एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट में कई बड़े और तकनीकी काम शामिल थे। इसमें फिलिंग और कटिंग से जुड़ा अर्थवर्क किया जाना था। ब्लैंकेटिंग का काम भी प्रोजेक्ट का हिस्सा था। स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण किया जाना था। यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं और स्टाफ क्वार्टर भी इसी कॉन्ट्रैक्ट में शामिल थे।
इसके अलावा लिमिटेड हाइट सबवे यानी LHS का निर्माण किया जाना था। रोड अंडर ब्रिज यानी RUB भी बनाए जाने थे। छोटे पुल, रिटेनिंग वॉल और टो वॉल का काम भी इसमें शामिल था। ये सभी काम जयपुर और चाकसू स्टेशनों के बीच 131.270 से 87.60 किलोमीटर के दायरे में किए जाने थे।
Vishnu Prakash को कितना नुकसान होगा?
Vishnu Prakash R Punglia Limited ने कहा कि कि रेलवे प्राधिकरण ने यह कॉन्ट्रैक्ट औपचारिक रूप से रद्द (rescinded) कर दिया है। इसके बाद इस प्रोजेक्ट में बचा हुआ सारा काम अब Vishnu Prakash R Punglia Limited की भागीदारी के बिना पूरा किया जाएगा।
कंपनी ने साफ किया है कि इस कॉन्ट्रैक्ट के खत्म होने से कंपनी पर करीब 8.87 करोड़ रुपये का अनुमानित वित्तीय असर पड़ेगा।
Vishnu Prakash ने कानूनी रास्ता अपनाया
रेलवे के रेलवे के कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने फैसले के खिलाफ कंपनी ने तुरंत कानूनी कदम उठाए हैं। 14 जनवरी 2026 को कंपनी ने राजस्थान हाई कोर्ट, जोधपुर में एक रिट याचिका दाखिल की है। इसके साथ ही कंपनी ने स्टे एप्लिकेशन भी लगाई है।
कंपनी ने अदालत से कॉन्ट्रैक्ट रद्द करने के आदेश को निरस्त करने की मांग की है। साथ ही रेलवे विभाग से यह भी अनुरोध किया गया है कि वह कंपनी की बैंक गारंटी को एनकैश न करे, जब तक मामले पर फैसला नहीं हो जाता।
Vishnu Prakash के शेयरों का हाल
Vishnu Prakash R Punglia Limited का शेयर बुधवार को 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ ₹49.60 पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 36.08% क्रैश हुआ। 6 महीने में शेयर 70.39% टूटा है। 1 साल में स्टॉक 80.54% क्रैश हो चुका है। प्रमोटर ने सितंबर तिमाही में 9.16% हिस्सेदारी बेची है। कंपनी का मार्केट कैप 618.23 करोड़ रुपये है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।