
Shadowfax Technologies IPO : लॉजिस्टिक्स कंपनी शैडोफैक्स टेक्नोलॉजीज का आईपीओ 20 जनवरी को खुल कर 22 जनवरी को बंद होगा। इसका प्राइस बैंड 118 -124 रुपए प्रति शेयर रखा गया है। आईपोओ का इश्यू साइज 1,907 करोड़ रुपए है। वहीं, इसकी लॉट साइज 120 शेयरों की है। इसमें 1000 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और 907 करोड़ रुपए के ऑफर फॉर सेल शामिल है। इस IPO पर Shadowfax Technologies के फाउंडर & CEO अभिषेक बंसल और कंपनी के को-फाउंडर और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफीसर वैभव खंडेलवाल ने सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता के साथ खास बातचीत की।
कंपनी का 70 फीसदी बिजनेस ई-कॉमर्स से
अभिषेक बंसल ने कहा कि कंपनी की शुरुआत करीब 11 साल पहले हुई थी। Shadowfax ई-कॉमर्स और फुड डिलीवरी जैसी कंपनियों को सर्विस देती है। कंपनी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को भी डिलीवरी सर्विस देती है। यह हाइपर लोकल और ई-कॉमर्स के मॉडल पर काम करती है। शैडोफैक्स न्यू एज लॉजिस्टिक्स के सबसे बड़े प्लेयरों में से एक हैं। इसका 70 फीसदी बिजनेस ई-कॉमर्स से आता है। वहीं, 20 फीसदी बिजनेस हाइपर लोकल और क्विक कॉमर्स से आता है। 70 फीसदी बिजनेस वैल्यू एडेड सर्विसेज से आता है।
पिछली 10 तिमाही से मुनाफे में है कंपनी
अभिषेक बंसल ने बताया कि पिछली 10 तिमाही से कंपनी मुनाफे में है। इस साल पहली छमाही में 68 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है। इस साल पहली छमाही में 2.9 फीसदी का EBITDA रहा है। पिछले साल 2 फीसदी का EBITDA रहा था। प्रॉफिट के साथ ग्रोथ भी आ रही है। कंपनी 2500 शहरों में सर्विस देती हैं। आगे ग्रोथ के साथ मुनाफा भी बढ़ेगा। कंपनी का फोकस लगातार विस्तार पर बना हुआ है। ऑनलाइन लॉजिस्टिक में ग्रोथ बढ़ाने पर फोकस किया जा रहा है।
इस बातचीत में वैभव खंडेलवाल ने कहा “OFS में हम हिस्सा नहीं ले रहे हैं। कंपनी ग्रोथ के साथ मुनाफा भी दे रही है। IPO को लेकर अच्छा फीडबैक मिला है”।