Gainers & Losers: Sensex की एक्सपायरी के सिकंदर; Hindustan Zinc, Vedanta, Union Bank, Swiggy समेत ये 10 स्टॉक्स – gainers losers hindustan zinc vedanta union bank swiggy and more stocks that gives return massively on 14 jan sensex weekly expiry nifty closes red



Gainers & Losers: सेंसेक्स की एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) आज 244.98 प्वाइंट्स यानी 0.29% की फिसलन के साथ 83,382.71 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 66.70 प्वाइंट्स यानी 0.26% की गिरावट के साथ 25,665.60 पर बंद हुआ है। अब इंडिविजुअल स्टॉक्स की बात करें तो कुछ शेयरों में अपनी खास कॉरपोरेट एक्टिविटीज के चलते आज तेज उठा-पटक रही। उनमें से कुछ के बारे में यहां बताया जा रहा है तेज हलचल की वजह के साथ। (सभी भाव बीएसई से लिए गए हैं।)

Hindustan Zinc । मौजूदा भाव: ₹654.40 (+3.90%)
चांदी रिकॉर्ड हाई पर पहुंची तो हिंदुस्तान जिंक के शेयर भी आज इंट्रा-डे में 6.37% उछलकर एक साल के हाई ₹670.00 पर पहुंच गए।

Vedanta । मौजूदा भाव: ₹675.70 (+6.06%)
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म नुवामा ने वेदांता की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस ₹686 से 18% बढ़ाकर ₹806 किया तो आज इंट्रा-डे में 6.64% उछलकर ₹679.40 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। यह इसके शेयरों का हाइएस्ट टारगेट प्राइस है।

Union Bank of India । मौजूदा भाव: ₹179.50 (+8.03%)
दिसंबर 2025 तिमाही में यूनियन बैंक की एसेट क्वालिटी सुधरी तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 8.79% उछलकर एक साल के हाई ₹180.75 पर पहुंच गए। बैंक का ग्रास एनपीए रेश्यो तिमाही आधार पर दिसंबर 2025 तिमाही में सुधरकर 3.29% से 3.06% और नेट एनपीए रेश्यो 0.55% से 0.51% पर आ गया।

Indobell Insulations । मौजूदा भाव: ₹67.00 (+6.35%)
जीई वर्नोना इंटरनेशनल से एक्सटर्नल इंसुलेशन के लिए $47 हजार के एक्सपोर्ट ऑर्डर पर इंडोबेल इंसुलेशंस के शेयर आज इंट्रा-डे में 11.11% उछलकर ₹70.00 पर पहुंच गए। इस ऑर्डर पर सितंबर 2027 तक काम पूरा करना है।

Mach Conferences and Events । मौजूदा भाव: ₹120.50 (+1.30%)
मैच कॉन्फ्रेंसेज एंड इवेंट्स को दुबई में ₹10 करोड़ का एक बड़े पैमाने का इंटरनेशनल ग्रुप मूवमेंट प्रोजेक्ट मिला तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.56% उछलकर ₹122.00 पर पहुंच गए। इस पर इसी वित्त वर्ष 2026 में काम पूरा करना है।

Swiggy । मौजूदा भाव: ₹346.95 (-1.01%)
ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने स्विगी की खरीदीरा की रेटिंग को बरकरार तो रखा है लेकिन टारगेट प्राइस ₹580 से घटाकर ₹510 किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.58% टूटकर ₹341.45 पर आ गया।

Redtape । मौजूदा भाव: ₹125.25 (-3.62%)
एक कारोबारी दिन पहले फाउंडर्स की अपनी हिस्सेदारी बेचने की रिपोर्ट पर रेडटेप के शेयर इंट्रा-डे में करीब 16% उछल पड़े थे लेकिन जब कंपनी ने सफाई दी कि फिलहाल ऐसी कोई बातचीत ही नहीं चल रही तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 7.77% टूटकर ₹119.85 पर आ गए। बता दें कि न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक रेडटेप के फाउंडर्स अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए प्राइवेट इक्विटी फर्म ब्लैकस्टोन और केकेआर से बातचीत कर रहे हैं। इस खुलासे पर एक कारोबारी दिन पहले रेडटेप के शेयर इंट्रा-डे में 15.74% उछलकर ₹134.60 पर पहुंच गए थे।

L&T । मौजूदा भाव: ₹3865.50 (-0.58%)
जेएम फाइनेंशियल ने L&T के लिए एक सतर्क रुख वाला नोट जारी किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 0.80% टूटकर ₹3857.00 तक आ गए। इस नोट के मुताबिक कुवैत के कुछ टेंडर रद्द करने की खबरों से कंपनी के लिए नए ऑर्डर को लेकर झटका लग सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिर कुवैत $870 करोड़ के ऑयल प्रोजेक्ट टेंडर रद्द करने की योजना पर विचार कर रहा है। दावे के मुताबिक इन टेंडर्स के लिए L&T ने भी बोली लगाई थी लेकिन कंपनी का कहना है कि रिपोर्ट में बताए गए कुवैत के प्रोजेक्ट कंपनी की ऑर्डर बुक का हिस्सा नहीं थे।

Just Dial । मौजूदा भाव: ₹720.30 (-2.05%)
दिसंबर 2025 तिमाही में जस्ट डायल का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 10% गिरकर ₹117.93 करोड़ पर आया तो आज इसके शेयर इंट्रा-डे में 2.43% टूटकर ₹ 717.50 पर आ गए।

Story continues below Advertisement

Omax Autos । मौजूदा भाव: ₹93.70 (-2.40%)
ओमैक्स ऑटोज के इंटर्नल ऑडिटर मेसर्स सिंघ चुघ एंड कुमार ने 14 जनवरी से तत्काल प्रभाव से इस्तीफे का ऐलान किया तो इसके शेयर आज इंट्रा-डे में 2.40% टूटकर ₹93.70 पर आ गए।



Source link

Scroll to Top