HDFC AMC Q3 Results: दिसंबर तिमाही में मुनाफा 20% बढ़ा, रेवेन्यू में 15% का उछाल – hdfc amc q3 results hdfc asset management company net profit jumps 20 percent in december quarter revenue up 15 percent 



HDFC एसेट मैनेजमेंट कंपनी का अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर लगभग 20 प्रतिशत बढ़कर 769.42 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 641.36 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू एक साल पहले से 15 प्रतिशत बढ़कर 1075.10 करोड़ रुपये रहा। दिसंबर 2024 तिमाही में रेवेन्यू 934.63 करोड़ रुपये था।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान उसके कुल खर्च बढ़कर 220.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गए। एक साल पहले खर्च 187.87 करोड़ रुपये के थे। 27 नवंबर 2025 तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 52.38 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। HDFC AMC अगस्त 2018 में BSE, NSE पर लिस्ट हुई थी। इसका 2,800.33 करोड़ रुपये का IPO 82.99 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

HDFC AMC के शेयर में तेजी

14 जनवरी को HDFC AMC के शेयर में तेजी है। कंपनी का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। शेयर एक साल में 32 प्रतिशत चढ़ा है। BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 2,965 रुपये और एडजस्टेड लो 1,762.53 रुपये है।



Source link

Scroll to Top