
Groww December Quarter Results: वेल्थ-टेक फर्म ग्रो की पेरेंट कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स ने अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी कर दिए हैं। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा एक साल पहले से 27.7 प्रतिशत गिरकर 546.93 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 757.11 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 24.7 प्रतिशत बढ़कर 1216.07 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर 2024 तिमाही में यह 974.53 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने शेयर बाजारों को 14 जनवरी को बताया कि दिसंबर 2025 तिमाही के दौरान उसके कुल खर्च 515.55 करोड़ रुपये के रहे। ग्रो में 11 नवंबर 2025 तक प्रमोटर्स के पास 27.81 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।