Mumbai BMC elections 2026 : BMC चुनावों के लिए मुंबई तैयार,जानिए इसका किन शेयरों पर पड़ सकता है असर – mumbai bmc elections 2026 mumbai is gearing up for the bmc elections find out which stocks could be affected



BMC elections 2026: देश का आर्थिक राजधानी मुंबई BMC चुनावों के लिए तैयार है। कल वोट डाले जाएंगे। पूरे 9 साल बाद मुंबई में नगरपालिका के चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव का मार्केट कनेक्शन भी है। इन चुनावों के नतीजे परसों यानी 16 जनवरी को आएंगे। BMC का सालाना बजट 75000 करोड़ के करीब होता है। BMC के पास करीब 80000 करोड़ के फिक्स्ड डिपॉजिट्स हैं। BMC का बजट कई राज्यों के बजट से ज्यादा होता है। ऐसे में कई सारी कंपनियां है जिन पर BMC चुनावों के नतीजों का असर पड़ेगा। आइए इन पर डालते हैं एक नजर।

BMC चुनाव और एंटनी वेस्ट का गहरा संबंध है। यह कंपनी वेस्ट मैनेजमेंट की बड़ी प्लेयरहै। इसको हाल ही में 1330 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। अशोका बिल्डकॉन को भी BMC चुनाव नतीजों का इंतजार रहेगा। इसको मीठी नदी डेवलपमेंट के लिए 1816 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने अदानी के साथ JV किया है। इसको BMC से रोड और ब्रिज के लिए 447 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है।

BMC चुनाव से जे कुमार इंफ्रा का भी गहरा कनेक्शन है। यह मुबंई में इंफ्रा के लिए बड़ी प्लेयर है। कंपनी का मेट्रो,रोड और ब्रिज में बड़ा एक्सपोजर है। मैक्रोटेक डेवलपर्स (लोढा डेवलपर्स) पर भी इन चुनावों का गहरा असर देखने को मिल सकता है। लोढा डेवलपर्स मुंबई रियल एस्टेट में बड़ा नाम है। मंगल प्रभात लोढा BJP MLA हैं।

BMC चुनाव और क्रिस्टल इंटीग्रेटेड और मन इंफ्रा का भी बीएमसी कनेक्शन है। क्रिस्टल इंटीग्रेटेड के प्रोमोटर प्रसाद लाड BJP के MLA और BJP महाराष्ट्र के वाइस प्रेसिडेंट है। BMC से हाल ही में इसको 71 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले है। वहीं, मन इंफ्रा के प्रोमोटर घाटकोपर से BJP MLA हैं।



Source link

Scroll to Top