Stocks to Watch: बुधवार 14 जनवरी को फोकस में रहेंगे ये 12 स्टॉक्स, दिख सकती है बड़ी हलचल – stocks to watch on january 14 tata elxsi icici lombard omaxe thomas cook srf iob karnataka bank responsive 5paisa sagar cements



Stocks to Watch: बुधवार, 14 जनवरी को शेयर बाजार में कई स्टॉक्स निवेशकों के फोकस में रह सकते हैं। इसकी वजह तिमाही नतीजे, बड़े प्रोजेक्ट, डिविडेंड और कॉरपोरेट स्तर पर अहम घटनाक्रम हैं। बैंकिंग, रियल एस्टेट, आईटी, केमिकल और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर से जुड़े शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। ऐसे में इन स्टॉक्स में बड़े उतार-चढ़ाव के आसार हैं।

टाटा एलेक्सी का शुद्ध मुनाफा दिसंबर तिमाही में तिमाही आधार पर 29.6 प्रतिशत घटकर ₹109 करोड़ रह गया। हालांकि, कंपनी की आय 3.8 प्रतिशत बढ़कर ₹953.5 करोड़ पहुंच गई। EBIT 17.7 प्रतिशत बढ़ा और मार्जिन 18.5 प्रतिशत से सुधरकर 21 प्रतिशत हो गया।

ICICI Lombard का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 9 प्रतिशत घटकर ₹659 करोड़ रह गया। हालांकि, कुल आय में मजबूत बढ़त देखने को मिली। कंपनी की आय 12.4 प्रतिशत बढ़कर ₹6,610 करोड़ हो गई, जो एक साल पहले ₹5,882 करोड़ थी।

दिसंबर तिमाही में जस्ट डायल का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 10.2 प्रतिशत घटकर ₹117.9 करोड़ रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹131.3 करोड़ था। हालांकि, कंपनी की आय 6.4 प्रतिशत बढ़कर ₹305.6 करोड़ हो गई। EBITDA 9.6 प्रतिशत बढ़कर ₹95.2 करोड़ पहुंचा और मार्जिन 30.2 प्रतिशत से सुधरकर 31.1 प्रतिशत हो गया।

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने गुजरात सरकार के साथ राज्य में बड़े स्तर पर रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स विकसित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत सोलर, विंड, हाइब्रिड और बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट्स विकसित किए जाएंगे, जिनमें करीब ₹25,000 करोड़ के निवेश की संभावना है और इससे रोजगार के बड़े अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

ओमैक्स लिमिटेड ने लुधियाना में ₹500 करोड़ के निवेश से Omaxe Chowk प्रोजेक्ट डेवलप करने का ऐलान किया है। यह 5.25 एकड़ में फैला मिक्स्ड-यूज हाई-स्ट्रीट रिटेल और लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट होगा, जो घुमर मंडी इलाके में बनेगा।

थॉमस कुक ने पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुजरात सरकार के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत राज्य में टूरिज्म से जुड़े अवसरों को बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा।

SRF लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 20 जनवरी, 2026 को होगी। इसमें वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा पर विचार किया जाएगा। साथ ही, दिसंबरतिमाही और चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों के अन-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को भी मंजूरी दी जाएगी।

इंडियन ओवरसीज बैंक ने एक साल की MCLR दर को 8.80 प्रतिशत पर स्थिर रखा है। हालांकि, बैंक ने ओवरनाइट MCLR में 5 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है। इससे शॉर्ट-टर्म लोन लेने वालों को कुछ राहत मिल सकती है।

कर्नाटक बैंक ने Khajane-2 प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए सिक्योर, रियल-टाइम और पेपरलेस रिसीट सिस्टम उपलब्ध कराया जाएगा। इससे सरकारी भुगतान प्रक्रिया को और आसान बनाया जा सकेगा।

रेस्पॉन्सिव इंडस्ट्रीज ने जानकारी दी है कि कंपनी के CFO भवनीत सिंह चड्ढा ने 12 जनवरी 2026 से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने यह सूचना एक्सचेंज को दी है।

5पैसा कैपिटल का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 24 प्रतिशत घटकर ₹12.3 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹16.2 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। वहीं, कंपनी की कुल आय भी 7 प्रतिशत घटकर ₹79.3 करोड़ रह गई, जो एक साल पहले ₹85.3 करोड़ थी।

मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग की शर्तें पूरी करने के लिए सागर सीमेंट्स लिमिटेड ने Andhra Cements Limited के 7.76 प्रतिशत इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 9 और 12 जनवरी 2026 के बीच बेचे हैं। बिक्री के बाद आंध्र सीमेंट्स में प्रमोटर हिस्सेदारी 90 प्रतिशत से घटकर 82.24 प्रतिशत रह गई है।

Nifty Outlook: 14 जनवरी को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम; जानिए एक्सपर्ट से

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top