Gabion Tech IPO Listing: 826 गुना भरा था आईपीओ, अब ₹89 पर लिस्ट हुआ ₹81 का शेयर – gabion tech ipo listing shares debut over 9 percent premium gabion tech share price slips further to lower circuit



Gabion Tech IPO Listing: स्टील गैबियन बनाने वाली गैबियन टेक्नोलॉजीज इंडिया के शेयरों की आज BSE SME प्लेटफॉर्म पर प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 826 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹81 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹89.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 9.88% का लिस्टिंग गेन (Gabion Tech Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹84.55 (Gabion Tech Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 4.38% मुनाफे में हैं।

Gabion Tech IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

गैब्रियन टेक का ₹29 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6-8 जनवरी तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 826.00 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 271.13 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1,467.78 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 867.23 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 36 लाख नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹1.06 करोड़ प्लांट और मशीनरी की खरीदारी, ₹22.11 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Gabion Tech के बारे में

फरवरी 2008 में बनी गैबियन टेक्नोलॉजीज इंडिया स्टील गैबियन बनाती है और यह दुनिया भर में जियोसिंथेसिस, जियोटेक्निकल इंजीनियरिंग और ग्राउंड इंप्रूवमेंट सर्विसेज मुहैया कराती है। यह डबल ट्विस्टेड हेक्जागोनल स्चील वायर मेशन गैबियन्स, डिफेंस गैबियन्स, पीपी रोप गैबियन्स, हाई-टेंसाइल रॉकफाल प्रोटेक्शन नेटिंग्स, रीइंफोर्स्ड जियोमैट, और हाई स्ट्रेंथ फ्लेक्सिबल जियोग्रिड बनाती है। इसके ग्राहक इंफ्रा, रिटेनिंग वाल्स, स्लोप्स, रॉकफेल प्रोटेक्शन, इरिगेशन और माइनिंग जैसे सेक्टर्स से हैं। इसने अब तक ₹127.61 करोड़ के 76 प्रोजेक्ट्स पूरे किए हैं जिसमें से 36 सड़क, 12 रे्लवेज, 8 प्राइवेट कॉमर्शियल, 9 एनर्जी, 3 माइनिंग, 3 एयरपोर्ट्स, 3 डिफेंस और 2 वाटर रिसोर्सेज से हैं।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2023 में इसे ₹3.41 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2024 में उछलकर ₹5.82 करोड़ और वित्त वर्ष 2025 में ₹6.63 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम सालाना 13% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹101.17 करोड़ पर पहुंच गई। चालू वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो अप्रैल-नवंबर 2025 में कंपनी को ₹4.30 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹60.66 करोड़ की टोटल इनकम हासिल हो चुकी है। नवंबर 2025 के आखिरी में कंपनी पर ₹52.05 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹16.32 करोड़ पड़े थे।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।



Source link

Scroll to Top