
टीसीएस ने दिसंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट साल दर साला आधार पर 14 फीसदी गिरकर 10,657 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने कहा है कि 2,128 करोड़ रुपये के एक्सेप्शन आइटम का दिसंबर तिमाही में उसके प्रॉफिट पर निगेटिव असर पड़ा। टीसीएस देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है।
टीसीएस ने कहा है कि उसने देश के नए लेबर कोड्स के संभावित असर का आकलन किया है। इसके बारे में जानकारी सार्वजनिक की है। उसने इस बारे में कानूनी राय भी ली है। कंपनी ने कहा है, ” ग्रैच्युटी का इंक्रीमेंटल इम्पैक्ट 1,816 करोड़ रुपये होगा। वेज की परिभाषा में बदलाव से कंपनसेशन में 312 करोड़ रुपये का असर लॉन्ग टर्म में पड़ सकता है।” इसका मतलब है कि नए लेबर कोड्स से कंपनी पर कुल 2,182 करोड़ रुपये का असर पड़ सकता है।