Budget 2026 Picks:बजट में मिलेगा इन शेयरों में मुनाफा,एक्सपर्ट्स के सुझाए शानदार कॉल में लगाए दांव – budget 2026 picks these stocks will offer profits in the budget bet on great calls suggested by experts



Union Budget 2026: बजट आने में अब बस चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में हर किसी के दिल में है कि बजट में किन शेयरों पर दांव लगाया जाए। CNBC आवाज़ आपकी ये मुश्किल हल करेगा। इसके लिए हम लेकर आए हैं प्री-बजट पिक्स। इसमें हमार एक्सपर्ट रोज आपको देंगे शानदार कॉल जो बजट से पहले और बाद में धमाल दिखा सकती है। आइए जानते है एक्सपर्ट्स किन शेयरों पर बुलिश नजर आ रहे है।

आशीष बहेती की बजट पिक्स

Profit Mart Securities के रिसर्च हेड आशीष बहेती ने बजट पिक्स के तौर पर Escorts Kubota के शेयर को चुना है। उनका मानना है कि 3-4 दिनों में स्टॉक में आया करेक्शन शेयर को मौजूदा स्तर से ऊपर की और ले जा सकता है। क्योंकि यह अपने 10 DMA लेवल के आसपास पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि 3950 रुपये के टारगेट के लिए 3770 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करें ।

Marketsmithindia के हेड इक्विटी रिसर्च मयूरेश जोशी ने JSW Steel पर दांव लगाने की सलाह दी है। उनका कहना है कि 10 दिन पहले सरकार से सेफ गाइड ड्यूटी पर जो एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाई थी उससे स्टॉक को फायदा मिलेगा। यहां से स्टॉक में प्राइस रियलाइजेशन में भी ग्रोथ देखने को मिलेगा। इनपुट कॉस्ट स्टेबल होने के कारण स्टॉक में एबिटडा और एबिटडा मार्जिन में भी इजाफा देखने को मिलेगा। बाजार को उम्मीद है कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्च पर खर्च का ऐलान किया जाएगा। जिसके कारण स्टील, सीमेंट जैसे सेक्टर पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। लिहाजा JSW Steel में खरीदारी की जानी चाहिए।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top