ट्रेडिंग के लिए एक और एक्सचेंज की तैयारी, BSE और NSE के बाद अब आ रहा है मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज – another exchange is being prepared for trading after bse and nse mse is now coming



BSE, NSE के बाद अब आपके लिए देश में तीसरे स्टॉक एक्सचेंज आने वाला है। सूत्रों के मुताबिक MSE यानि मेट्रोपॉलिटन स्टॉक एक्सचेंज (Metropolitan Stock Exchange) में ट्रे़डिंग 2 हफ्ते में शुरू हो सकती है। इसका लंबे समय से इंतजार हो रहा था। लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए MSE की खास योजना तैयार है। इसके लिए मार्केट मेकर्स की नियुक्ति की जा रही है। 130 शेयरों के लिए लिक्विडिटी देने की तैयारी है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक MSE के एक्सचेंज पर अगले 2 हफ्ते में ट्रेडिंग शुरू हो सकती है। दिसंबर 2024 और अगस्त 2025 में एक्सचेंज ने `1240 जुटाए हैं। MSE में Groww और Zerodha जैसे निवेशकों का निवेश है।

BSE, NSE को टक्कर देना मुश्किल

इस बीच एक्सपर्ट्स का कहना है कि BSE और NSE को टक्कर देना मुश्किल है। दोनों एक्सचेंज की पकड़ मजबूत है। इनको चुनौती देना मुश्किल है। F&O में सेबी के नियम MSE की मुश्किल बढ़ाएंगे। सेबी नियमों के तहत मंगलवार और गुरुवार को ही F&O एक्सपायरी होगी। निफ्टी एक्सपायरी मंगलवार को और सेंसेक्स की गुरुवार को होती है। इसलिए डेरिवेटिव्स में पकड़ बनाना MSE के लिए चुनौती होगी।

एक्सचेंजों का मार्केट शेयर

मार्केट शेयर की बात करें तो कैश में NSE की 90-92 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, स्टॉक F&O में इसकी 95 फीसदी और इंडेक्स F&O में 80 फीसदी हिस्सेदारी है। दूसरी तरफ कैश में BSE की 8-10 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं, स्टॉक F&O में इसकी 5 फीसदी और इंडेक्स F&O में 20 फीसदी हिस्सेदारी है।



Source link

Scroll to Top