Trading plan : सर्गियो गोर के रूप में बाजार को आज मिला ट्रिगर, अभी भी ऊपरी स्तरों पर FIIs की बिकवाली का रिस्क – trading plan market received a trigger today in the form of sergio gor but there is still a risk of selling pressure from fiis at higher levels



Trading plan : अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर की भारत-अमेरिका ट्रेड डील की संभावना पर टिप्पणियों के बाद भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में तेज़ी से रिकवरी हुई है। सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो मेटल इंडेक्स 1.5 फीसदी ऊपर दिख रहा है। जबकि, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स में 2-2 फीसदी की गिरावट आई है। BSE मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 2 बजे के आसपास सेंसेक्स 126.25 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 83,702.49 पर और निफ्टी 0.23 प्रतिशत बढ़कर 25,743.65 पर कारोबार कर रहा था। लगभग 1177 शेयरों में तेज़ी दिख रही थी। 2700 शेयरों में गिरावट आई थी और 157 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा था।

सर्जियो गोर बने सैंटा क्लॉज

ऐसे में बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के बयान के बाद बाजार में शानदार रिकवरी आई है। राजदूत सर्जियो गोर के बयान से चोट पर मरहम जरूर लगा है। लेकिन चोट गहरी है, सिर्फ मरहम से काम नहीं चलेगा। निचले स्तरों से इंट्रा-डे में 200 प्वाइंट से ज्यादा की रिकवरी आई है। बैंक निफ्टी और निफ्टी IT दोनों में अच्छी रिकवरी दिखी है। मिडकैप और स्मॉलकैप में अभी भी गिरावट है।

बाजार: अब क्या?

बाजार में अब वापस एक ट्रेड डील की उम्मीद बनी है। कल एक बार फिर दोनों पक्षों में बातचीत होगी निफ्टी बेहद ओवरसोल्ड था,एक ट्रिगर चाहिए था। सर्गियो गोर के रूप में वो ट्रिगर आज मिला। अभी भी ऊपरी स्तरों पर FIIs की बिकवाली का रिस्क रहेगा।

निफ्टी के लिए 25,800-25,900 पर रेजिस्टेंस और 24,500-25,600 पर सपोर्ट है। अब आज का लो एक लक्ष्मणरेखा होगी। वहीं, बैंक निफ्टी 59,500 के ऊपर बंद हुआ तो भरोसा लौट सकता है। 59,800 के ऊपर बड़ी शॉर्ट कवरिंग हो सकती है। 58,800-59,000 अब लक्ष्मण रेखा का काम करेगी।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।



Source link

Scroll to Top